You are here
Home > Jharkhand > राजद ने चुनाव से पहले भाजपा की बढ़ाई टेंशन,मंहगाई से परेशान सैंकड़ो महिलाओं ने राजद का थामा दामन

राजद ने चुनाव से पहले भाजपा की बढ़ाई टेंशन,मंहगाई से परेशान सैंकड़ो महिलाओं ने राजद का थामा दामन

कोडरमा।। राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा के बैनर तले झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। जबकि संचालन युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने किया। मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कोडरमा विधानसभा के भावी राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव,विशिष्ट अतिथि राजद नेता एवं बोकारो के पूर्व राजद प्रत्याशी अवधेश प्रसाद यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव डॉक्टर जावेद अख्तर,प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, युवा प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो सरफुद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया।

देश मे आपसी भाईचारगी तोड़ने वाले और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ संघर्ष करेगी राजद- सुभाष यादव

वरीय नेता सुभाष प्रसाद यादव ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे भाईचारगी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया जा रहा है। राजद साम्प्रदायिक शक्तिओ के साथ कोई समझौता नही कर सकती, देश मे आपसी भाईचारगी तोड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ संघर्ष करेगी। जनता को एकजुट करेगी, गांव गांव में लालटेन की रौशनी फैलाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। श्री यादव ने कहा कि कोडरमा में जनता कराह रही है, लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक जनता से कन्नी काट लिए है। देश के महिला पहलवान भाजपा सांसद पर यौन उत्पीड़न के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन भाजपा के लोग चुप्पी साध लिए।उनका बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो गया । उन्होंने कहा कि कोडरमा में माइका और पत्थर उद्योग को आगे बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन जनप्रतिनिधि के पास कोई रोड मैप नही है। राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा में जनता के सुख दुःख में हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में पार्टी की दावेवारी के सवाल पर कहा कि राजद दोनों चुनाव की तैयारी कर रही, विधानसभा सीट तो राजद का है, बाकी लोकसभा सीट पर निर्णय गठबंधन को लेना है। राजद हर मोर्चे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डराने के लिए आईटी,ईडी, सीबीआई और सरकारी एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा की सरकारी एजेंसी को केवल विपक्षी नेताओं के घर भेजती है, जबकि भाजपा वाले हरिश्चन्द्र बने बैठे है।


राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा में सांसद और विधायक दोनों ही महिला है, लेकिन महिलाओं के मुद्दे पर ख़ामोश रहती है। मंहगाई के कारण ग़रीबो का हाल बेहाल है। लेकिन घरेलू गैस,पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के मामले में भाजपा सांसद-विधायक के मुंह मे दही जम गया है। कोडरमा के हर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने के लिए सुभाष प्रसाद यादव जैसे नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नही हुई, जो राजद को धोखा देखर साम्प्रदायिक शक्तियों का दामन थाम ली,वो कोडरमा के जनता की कभी नही हो सकती।

इनलोगो ने भी किया संबोधित

महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर,पूर्व जिलाध्यक्ष सरिता देवी,सामाजिक कार्यकर्ता चरण जीत सिंह,मरकच्चो प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष राम बचन यादव,कोडरमा मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हाई यादव,डोमचांच नगर अध्यक्ष परवेज खान,डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष मो असलम, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष मो नसीम,दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय दास,दलित प्रकोष्ठ के महासचिव रघुनाथ दास,बबलू यादव, मो इकबाल अंसारी,सोनी देवी,अनिता देवी,रानी आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

मौके पर मुकेश यादव, परमजीत कौर, रिंकू सिन्हा,गीता देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, आरती देवी, सोनी कुमारी, शबनम खातून, रानी खातून, शीला देवी, बसन्ती देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती, राजेन्द्र यादव, जैकी यादव, विक्रम यादव, रंजीत कुमार यादव समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

One thought on “राजद ने चुनाव से पहले भाजपा की बढ़ाई टेंशन,मंहगाई से परेशान सैंकड़ो महिलाओं ने राजद का थामा दामन

Comments are closed.

Top