You are here
Home > Jharkhand > माथे पर डालिया लेकर डूबते भगवान भाष्कर को अर्ध्य देने छठ घाट पहुंची जिप अध्यक्ष

माथे पर डालिया लेकर डूबते भगवान भाष्कर को अर्ध्य देने छठ घाट पहुंची जिप अध्यक्ष

कोडरमा। आस्था का महापर्व छठ पूजा पर छठ घाटों पर आस्था उमड़ पड़ी। भगवान भाष्कर को अर्ध्य देने को लेकर घरों से माथे पर डलिया लेकर छठ गीत गाते हुए छठव्रतियों और परिजन निकलें। रास्ते मे विभिन्न जगहों पर सामाजिक संगठनों ने फल, दूध का वितरण किया। डूबते हुए भगवान भाष्कर को दूध से अर्ध्य दिया गया। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने गांव में छठ पूजा मनाया। इस दौरान उन्होंने सर पर डालिया लेकर छठ घाट पहुंची। लकडाही आहार घाट पर उन्होंने डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पित किया। उन्होंने कोडरमा जिले समेत झारखंड वासियों के सुख, समृद्धि व उन्नति और स्वस्थ्य रहने के लिए भगवान भाष्कर से आशीर्वाद मांगा।

Top