You are here
Home > Jharkhand > मीडिया को नहीं देख बिफरे जेएमएम नेता,जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार, खाना को लेकर कार्यकर्ता हुए नाराज़

मीडिया को नहीं देख बिफरे जेएमएम नेता,जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार, खाना को लेकर कार्यकर्ता हुए नाराज़

परिसदन में खाने को लेकर कई कार्यकर्ता नाराज

जेएमएम नेता विनोद पांडेय और फागू बेसरा ने सीएम आगमन को लेकर पार्टी की तैयारी का किया समीक्षा

कोडरमा। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सत्ताधारी दल के बिनोद पांडेय परिसदन में मीडिया को नहीं देख, जिलाध्यक्ष पर बिफर पड़े। दरअसल जेएमएम नेता और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद पांडेय और फागू बेसरा 17 को डोमचांच में जोहार यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर पार्टी की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। लेकिन बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत करने के लिए मीडिया वालों को परिसदन में ढूंढ रहें थे। लेकिन मीडिया वाले कहीं नजर नहीं आए।मीडिया को ना देख, जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह से पूछ डाला… मीडिया को खबर नहीं किया था,क्या ? इसपर जिलाध्यक्ष ने कहा मीडिया के लोग है,फोटो न्यूज भेज देंगे बोलकर चुप्पी साध ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष को मीडिया मैनेज को लेकर खूब फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में तैयारी को लेकर फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिया। पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को सीएम आगमन कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। समीक्षा बैठक के बाद परिसदन में खाना खाने के बाद कोडरमा से रवाना हो गए।

परिसदन में खाना को लेकर पार्टी कार्यकर्ता हुए नाराज़

जेएमएम की समीक्षा बैठक में पहुंचे कई कार्यकर्ता और नेता उस वक्त नाराज हो गए, जब परिसदन में केवल 10 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। दरअसल, पार्टी की समीक्षा बैठक में प्रखंड स्तर से लेकर केंद्रीय कमेटी के लोग शामिल थे। बैठक के बाद जेएमएम नेता विनोद पांडेय और फागू बेसरा के अलावे सुरक्षा कर्मियों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था। लेकिन जानकारी के अनुसार केवल 10 लोगों के लिए ही खाना बना था। सुबह से पार्टी की बैठक में आए प्रखंड स्तर के कई कार्यकर्ता और नेताओ ने जिलास्तर के नेताओ द्वारा खाने का इंतजाम नहीं करने को लेकर जिलाध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई। नेता से लेकर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई। खरी खोटी बातें सुनकर जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ा नजर आया।

बैठक में ये लोग थे मौजूद

जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला सचिव वीरेंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, संजय पांडे, बैजनाथ मेहता, इस्लाम अंसारी, रेखा विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, पवन माइकल कुजुर, अशोक कुमार, जिला प्रवक्ता संजय साजन, वीरेंद्र मिश्रा,जिला संगठन सचिव एम् चंद्रा,सह सचिव बैजनाथ यादव, मोहम्मद कुध्दुस,महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, विनय राणा,मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, सुरेश साहू, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष गणेश राय, धर्मेंद्र कुमार,डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ राय,अशरफ अंसारी, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, उमेश यादव,चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर भारती, मोहम्मद अनामुल, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा,दिलीप चंद्रवंशी, अनिल बरनवाल, तरुनी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह,घनश्याम सिंह,रामेश्वर मुर्मू,अशोक शर्मा,चित लाल साहू,संतोष राम,महेश वर्मा, मुकेश कुमार पांडे,शैलेंद्र कुमार सिंह, बसंती देवी, अफजल हुसैन, बबलू आलम, रामेश्वर प्रसाद यादव,छोटे लाल विश्वकर्मा, दीपक सोनी,संजय कुमार पांडे, पंकज मोदी, मुन्ना सिंह समेत काफ़ी संख्या में झामुमो के नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

One thought on “मीडिया को नहीं देख बिफरे जेएमएम नेता,जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार, खाना को लेकर कार्यकर्ता हुए नाराज़

Comments are closed.

Top