You are here
Home > Jharkhand > जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने छठ घाटों का निरीक्षण किया साफ सफाई के साथ ही समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने छठ घाटों का निरीक्षण किया साफ सफाई के साथ ही समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

कोडरमा। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने शनिवार को झुमरीतिलैया के पानी टंकी स्थित भास्कर तालाब समेत विभिन्न तालाबों और छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई तालाबों में पानी बढ़ गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेटिग करने की जरूरत है। उन्होंने उपायुक्त को पत्र लिखकर छठ तालाबों में साफ सफाई, रोशनी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। साथ ही कुछ तालाबों और घाटों में गोताखोर लगाने की बात कही है।

जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने मडुआटांड, नवादा बस्ती, गुमो, गांधी स्कूल रोड स्थित भास्कर तालाब, चित्रगुप्त नगर, तिलैया बस्ती स्थित राजा तालाब, पानी टंकी रोड स्थित भास्कर तालाब, मोरियांवा, मडुआटांड़, भंडरवा स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। कई घाटों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ झुमरीतिलैया के प्रशासक विनीत कुमार भी साथ थे। इधर, झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड़ स्थित घाट के पास श्मशान शेड की बदहाल स्थिति को लेकर जिप प्रधान ने प्रशासक को तत्काल मरम्मति कराने को कहा। साथ ही कोरियाडीह स्थित श्मशान घाट परिसर के समतलीकरण और चारदीवारी के लिए भी प्रशासक से कहा।

प्रशासक विनीत कुमार ने नागरिक सुविधा मद से इसे कराए जाने की बात कही। विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान जिप प्रधान के साथ आनन्द कयमार, सुशील अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चंदेल, शुभम कुमार, शिवम राज, राहुल कुमार, राहुल सिंह, लखन सिंह, विक्की केसरी, मनोज वर्मा, मिलन शाहाबादी, बबलू सिंह, गुड्डू सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, रीतेश साहू, गनौरी रजक, अरूण चन्द्रवंशी, कालीचरण मोदी, गुड्डू शर्मा, रोहित झा, सपन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिप प्रधान शालिनी प्रधान चित्रगुप्त नगर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने सड़क पर जल जमाव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मामले में स्थायी समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया।

Top