You are here
Home > Jharkhand > एंजेल्स हाई स्कूल फैलाएगा शिक्षा का ज्योत, बांझेडीह में खुलेगा स्कूल,पांचवी तक होगा दाखिला

एंजेल्स हाई स्कूल फैलाएगा शिक्षा का ज्योत, बांझेडीह में खुलेगा स्कूल,पांचवी तक होगा दाखिला

एंजेल्स ग्रुप ने झुमरी तिलैया स्थित होटल सूर्या में किया प्रेस-कांफ्रेंस

एंजेल्स ग्रुप के अधिकारियों ने गुरुवार को कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया स्थित होटल सूर्या सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें विशेषरूप से इससे जुड़े हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, एंजेल्स हाई स्कूल की निदेशिक निशा जायसवाल, करण जायसवाल और अवंतिका जायसवाल मौजूद रहे और सभी ने कोडरमा में खुलने वाले नए ब्रांच की विस्तृत जानकारी दी।

एंजेल्स ग्रुप के बढ़ते कदम, कोडरमा में जल्द खुलेगा एंजेल्स स्कूल का नया ब्रांच

ब्रजकिशोर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित एंजेल्स हाई ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान कायम किया है। अग्रणी स्कूली शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित हुआ है। ग्रुप के कदम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय जिला हजारीबाग में तीन विद्यालयों के सफल संचालन के बाद ग्रुप अब कोडरमा जिले में दस्तक देने जा रहा है। इस ग्रुप से जुड़े ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल एक सफल व्यवसायी के साथ समाजसेवी हैं। ये दो दशकों तक हजारीबाग नगरपालिका में बतौर अध्यक्ष और 5 वर्षों तक बतौर हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहे हैं। इन्होंने हजारीबाग और आस- पास के इलाके में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोककल्याण के सराहनीय कार्य किए हैं। ट्रस्ट की निदेशक निशा जायसवाल खुद एक शिक्षिका हैं। इन्होंने हजारीबाग में करीब ढाई दशक से बतौर शिक्षिका के रूप में सेवारत रहते हुए शिक्षा के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। विद्यार्थियों के प्रति अटूट प्रेम और अनुशासनप्रियता के साथ सामाजिक कार्यों में इनकी भागीदारी सराहनीय है। इन्हीं की सोच से उपजा हुआ शिक्षा के मंदिर का यह सफर “लिटिल एंजल्स” से शुरू होकर वर्तमान समय में “लिटिल एंजल्स, एंजेल्स हाई स्कूल और डीपीएस” जैसे तीन बड़े शैक्षणिक संस्थान शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। इन्हीं के देखरेख में तीनों स्कूलों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और सफल व्यवसायी, पशुप्रेमी और मानवता के रक्षक श्री श्रद्धानंद सिंह शामिल है। शिक्षा का अलख जगाने को लेकर सदैव प्रयत्नशील और अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रस्टी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल का मानना है कि एक शिक्षित समाज ही स्वास्थ्य और विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। ट्रस्टी श्रद्धानंद सिंह का मानना है कि समाज से अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने के लिए शिक्षा का दीप जलाना अति आवश्यक है ।

एंजेल्स ग्रुप का अबतक का सफर और उपलब्धि

21 वर्ष पूर्व महज 25 विद्यार्थियों और 3 शिक्षकों के साथ शुरू हुआ शिक्षा के मंदिर का एक सफर सफलता की कहानी बनकर संपूर्ण झारखंड में इतिहास रचेगा शायद किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन वर्ष 1999 में शिक्षिका निशा जायसवाल की सोच से शुरू हुआ लिटिल एंजेल्स में वर्तमान समय में कुल 830 बच्चे और 47 शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यरत है। यहां प्ले और नर्सरी के मासूमों को खेल- खेल में अनोखे अंदाज में गुणवत्त शिक्षा दी जाती है। लिटिल एंजल्स के बाद वर्ष 2008 में 7 एकड़ भूखंड में महज 399 बच्चों के साथ “एंजेल्स हाई स्कूल” की शुरुआत हुई। जहां वर्तमान समय में 2972 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा प्रेप से कक्षा 12 वीं तक की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई होती है। अनुभवी और कुशल शिक्षकों की टीम, राष्ट्रीय स्तर की आधारभूत संरचना और सभी तरह की शैक्षणिक सुविधाएं यहां मौजूद है। एंजेल्स हाई स्कूल की सफलता को देखते हुए इसी परिसर में करीब 8 एकड़ भूखंड में एक ओर स्कूल “डीपीएस” की स्थापना वर्ष 2015 में की गई। डीपीएस की शुरुआत 505 बच्चों से हुई और वर्तमान में यहां करीब 1740 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन तीनों स्कूलों को मिलाकर करीब 285 टीचिंग और नॉनटीचिंग स्टाफ यहां कार्यरत हैं।

शारीरिक मानसिक विकास के साथ ही चारित्रिक विकास पर भी विशेष जोर

एंजेल्स हाई ग्रुप के स्कूलों में बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के साथ ही चारित्रिक विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है। स्कूलों के अनुभवी शिक्षक- शिक्षिकाओं की समूह के अथक मेहनत और उत्कृष्ट प्रबंधन का ही प्रतिफल रहा है कि कम समय में बेहतर परिणाम दिए हैं। वर्ष 2018 में जहां एंजेल्स हाई स्कूल के विद्यार्थी अर्णव राय ने 97.60% अंक के साथ जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया वहीं वर्ष 2019 में स्कूल के छात्र पीयूष कुमार अग्रवाल ने 98.8% अंक के साथ राज्य टॉपर होकर स्कूल की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का डंका संपूर्ण झारखंड प्रदेश में बजा दिया। स्कूल वर्ष दर वर्ष 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में शतत प्रतिशत रिजल्ट के साथ बेहतर कर रहा है ।

बांझेडीह स्थित केटीपीएस डीवीसी में खुलेगा नया एंजेल्स हाई स्कूल

हजारीबाग में 3 स्कूल के स्वर्णिम और सफल संचालन के पश्चात कोडरमा जिले के बांझेडीह स्थित केटीपीएस, डीवीसी में नए स्कूल एंजेल्स हाई स्कूल जल्द खुलेगा। इसके लिए डीवीसी द्वारा हमें भवन उपलब्ध कराया गया है। डीवीसी एरिया में करीब 8 एकड़ भूखंड पर यह स्कूल होगा। भवन की साज- सज्जा और सहित स्कूल के लिए जरूरी खेल मैदान सहित अन्य कार्य को तेजी से किया जा रहा है। अप्रैल माह में शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पूर्व सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए प्रबंधन द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अप्रैल महीने में इस स्कूल का विधिवत उद्घाटन होगा। स्कूल में उच्चस्तरीय सारी सुविधाएं अन्य स्कूलों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएगी। अनुभवी और वरीय शिक्षक शिक्षिकाओं के साथी विशेष अनुभव प्राप्त प्रबंधन टीम द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को तकनीकी दक्षता और उनके व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा ।

Top