You are here
Home > Jharkhand > युवा झारखंड अपने स्वर्णिम दौर में,सरकार झारखण्ड के विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही,आम जनमानस का बढ़ा सम्मान- राजद

युवा झारखंड अपने स्वर्णिम दौर में,सरकार झारखण्ड के विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही,आम जनमानस का बढ़ा सम्मान- राजद

कोडरमा।। भगवान बिरसा की धरती झारखण्ड अपने युवा उम्र में है। राज्य गठन के 21 साल में विकास यात्रा सतत बढ़ रही। झारखण्ड में जेएमएम,कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार है। सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में चुनौतियों से जूझते आमजनमानस के लिए काम कर रही है। उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि देश के जननायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों की भूमि झारखंड अपने विरासत जल, जंगल और जमीन को बचाने में जुटा है। संघर्ष की इस भूमि पर पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घराना की नजर है। झारखंड अपने कदमो से विकास के सफर में आगे बढ़ रहा। राजद नेता ने कहा कि झारखण्ड में गांव गांव तक विकास पहुंचाने में राजद कार्यकर्ता अपना दायित्व निभा रहे है। साथ ही राजद के सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के उत्थान में आगे बढ़ कर काम कर रहें।

Top