You are here
Home > Jharkhand > केटीपीएस में कोटेकना कंपनी में कार्यरत कर्मी का भूख हड़ताल जारी, डीवीसी के साथ वार्ता विफल

केटीपीएस में कोटेकना कंपनी में कार्यरत कर्मी का भूख हड़ताल जारी, डीवीसी के साथ वार्ता विफल

13 सितंबर से भूख हड़ताल जारी, फील्ड को-ऑर्डिनेटर से सुपरवाइजर बनाने का विरोध

कोडरमा। कोडरमा जिले के बांझेडीह में स्थापित केटीपीएस में मेंटेनेंस कंपनी कोटेकना के कर्मी अमित रंजन पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है। दरअसल केटीपीएस में डीवीसी के कॉन्ट्रेक्टर सिंफर का सब कॉन्ट्रेक्टर कोटेकना है। कोटेकना ने अमित रंजन को फील्ड को-ऑर्डिनेटर पद पर अक्टूबर 2018 में नियुक्त किया था, लेकिन कोटेकना ने अमित को जनवरी 2021 से काम से हटा दिया। इस दौरान सिंफर के प्रोजेक्ट हेड डॉ एके सिंह,डीवीसी सेक्शन इंचार्ज और कोटेकना के ज़ोन इंचार्ज जॉर्ज गांगुली टाल मटोल करते रहे। अमित रंजन ने कोटेकना पर फील्ड को-ऑर्डिनेटर काम के बदले सुपरवाइजर पद का पेमेंट देने का आरोप लगाया है। भूख हड़ताल पर बैठे अमित रंजन ने कहा कि कंपनी ने पिछले 8 महीने से हटा दिया है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी। इधर केटीपीएस मजदूर नेता विजय पासवान ने कहा है प्लांट में मजदूरों,कर्मी का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा। इधर भूख हड़ताल पर बैठे अमित की हालत खराब हो रही है। मेडिकल टीम उनकी स्वास्थ्य को लेकर समय समय पर धरना स्थल पहुंच रही है। अमित काफी कमजोर महसूस कर रहे और लगातार बैठने या बोलने में तकलीफ महसूस कर रहें।

डीवीसी के साथ वार्ता विफल

भूख हड़ताल को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित यादव समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि,विस्थापित मोर्चा और मजदूर यूनियन के नेताओ के बीच देर शाम डीवीसी सभागार में वार्ता हुई। वार्ता में डीवीसी के मुख्य अभियंता उदय कुमार, डीजीएम डीसी पाण्डेय,नरेश साव,डिप्टी चीफ राम साह,कोटेकना से विजिट मंडल शामिल थे। वहीं भूख हड़ताल करने वाले कर्मी अमित रंजन की ओर से विधायक अमित यादव, यूनियन सचिव विजय पासवान, जिला परिषद सदस्य महादेव राम, श्यामदेव यादव, रविशंकर यादव, उमेश यादव,अरूण यादव, रामदेव मोदी, महेश सिंह, सुरेश यादव, सुनील यादव मौजूद थे। वार्ताकारों ने मांगो से संबधित लिखित आश्वासन की मांग किया। डीवीसी और संबधित कंपनी लिखित आश्वासन देने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद वार्ताकार डीवीसी सभागार से निकल गए।

Top