You are here
Home > Jharkhand > सतगावां में ऑटो पलटने से महिला की मौत,आधा दर्जन लोग घायल

सतगावां में ऑटो पलटने से महिला की मौत,आधा दर्जन लोग घायल

सतगावां। थाना क्षेत्र के राउतडीह में रविवार को ऑटो पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही ऑटो में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो मंझने से बरियारडीह हाट मैदान पर शादी-विवाह के लिए लड़का लड़की देखा सुनी करने के लिए लोग आ रहे थे। इसी बीच राउतडीह के समीप ऑटो चालक ने एक कुत्ता को बचाने में अपना ऑटो से संतुलन खो दिया,जिसके कारण ऑटो पलट गयी। ऑटो में सवार 50 वर्षीय चमेलवा देवी, पति बालेश्वर राजवंशी की ऑटो से दबने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही सुलेखा कुमारी उम्र 15 वर्ष पिता बालेश्वर राजवंशी, दुलारी देवी 50 वर्ष पति लालो रजवार, शांति देवी उम्र 65 वर्ष पति गोविंद रजवार, पूजा देवी 22 वर्ष पति हीरालाल राजवंशी, रेखा कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता बालेश्वर रजवार बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे एम्बुलेंस 108 के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया जहां प्राथमिक उपचार की ग। वही लड़का पक्ष के लोग बिहार राज्य के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महावरा से लड़की देखने आ रहे थे। घटना की सूचना पाकर लड़का पक्ष अपने गांव लौट गए।

Top