You are here
Home > Jharkhand > आजसू प्रत्याशी ने झुमरीतिलैया में चलाया जनसंपर्क अभियान

आजसू प्रत्याशी ने झुमरीतिलैया में चलाया जनसंपर्क अभियान

झुमरीतिलैया की चमक को वापस लाने का होगा प्रयास- शालिनी

कोडरमा। विधानसभा क्षेत्र से आजसू प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने सोमवार और मंगलवार को झुमरीतिलैया शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिला साथ ही कई लोगों ने शालिनी गुप्ता को यह आश्वासन दिया कि वह पूरी तरह उनके साथ हैं और इस बार कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से बदलाव निश्चित है। यहां तक कि जहां-जहां शालिनी गुप्ता प्रचार के लिए जाती हैं वहां भारी संख्या में महिलाएं भी उनके साथ हो जाती हैं। बुजुर्ग महिलाएं उन्हें आशीर्वाद देती हैं और हम उम्र महिलाएं उन्हें गले लगा कर अपनी तरफ से यह पूरा विश्वास दिलाती है कि महिलाएं उनके साथ हैं। मंगलवार को प्रचार के दौरान कई पुराने भाजपा कार्यकर्ता भी खुलकर उनके साथ आ गए और प्रचार में उनका सहयोग भी कर रहे हैं। विद्यापुरी में विशाल भदानी, बिनोद भदानी भी शालिनी गुप्ता के साथ दिखे। अपने आप अभियान के दौरान शालिनी गुप्ता ने कहा कि झुमरीतिलैया में बिजली, पानी और सड़क के अलावा गैर मजरुआ जमीन, कई इलाकों में घरों में पानी घुसने जैसी कई और समस्याएं हैं जिनके निदान की जरूरत है। उन्हें यदि लोगों का साथ मिला तो बुनियादी जरूरतों के साथ-साथ उन समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। झुमरीतिलैया माईका उद्योग के लिए जाना जाता है और इसकी खोई चमक को वापस लाने का प्रयास होगा। भ्रमण के दौरान उनके साथ नरेंद्र सिंह चंदेल, वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, मनोज साव, वार्ड पार्षद रीता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद चंद्रकांत कौन्तेय, संतोष सहाय, भूपेंद्र सिंह, चंदन कुमार, नारायण साव, आयुष पोदार, राज कुमार जैन, बृजेश कुमार साव, सहदेव यादव, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा, राज गुप्ता, कृष्णा सिंह, किशोर साव, बॉबी कंसीमे, यसवंत कुमार, विकास पासवान, सुजीत नायक, अरुण पासवान, संदीप कुमार, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, राजेश कुमार, अशोक सिंह, अशोक चौरसिया, बिरजू राणा, मिलन आदि मौजूद थे। वहीं श्याम बाबापथ स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में अपार्टमेंट के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया जहां दीनदयाल केडिया ने बुके देकर स्वागत किया।

Top