You are here
Home > Jharkhand > बहुचर्चित मरकच्चो गोलीकांड में माले नेताओ पर दर्ज मामले में 20 साल बाद आया फैसला,22 बरी

बहुचर्चित मरकच्चो गोलीकांड में माले नेताओ पर दर्ज मामले में 20 साल बाद आया फैसला,22 बरी

पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव समेत 22 निर्दोष मामले से बरी

20 साल तक मुकदमा चला,कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ा,न्याय की जीत हुई- रामधन

कोडरमा।। जिले के बहुचर्चित मरकच्चो गोलीकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। हज़ारीबाग़ के एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। करीब 20 सालों तक चले सुनवाई के बाद कुमार पवन की कोर्ट ने 22 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। बतादें की 22 जनवरी 2003 को भाकपा-माले ने कानिकेंद जंगल मे लूटपाट पर रोक लगाने और थाना को दलालों से मुक्त कराने समेत अन्य मांगों को लेकर मरकच्चो थाना का घेराव किया था। भाकपा माले के जोरदार प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई में माले कार्यकर्ता महेश सिंह, अशोक यादव और रतन मोदी की मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस ने माले नेताओ और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 5/2003 कांड संख्या दर्ज की थी। मामले में माले नेता राजकुमार यादव, रामधन यादव समेत कई माले कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया था। काफी लंबे साल तक चली सुनवाई के बाद माले के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव,तत्कालीन माले नेता और वर्तमान राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव समेत 22 लोगों को मामले में बरी कर दिया है। जिप अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने महेश सिंह,अशोक यादव और रतन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के प्रति विश्वाश बढ़ा है। संघर्ष की जीत हुई है,2003 में प्रदर्शन के खिलाफ पुलिसिया ज़ुल्म और झूठे मुकदमे के जरिये माले नेताओ और कार्यकर्ताओं की आवाज़ को दबाने की कोशिश हुई थी। लेकिन मामले में न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। हालांकि उन्होंने कहा कि 20 साल तक मुकदमा चला,कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्री रामधन यादव ने कहा कि बहुचर्चित मरकच्चो गोलीकांड के शहीदों को नमन है। अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष के बलबूते न्याय मिला है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल ने बहस की थी। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया है।

राजधनवार के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव ने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं। अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल ने बचाव पक्ष की ओर से कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में साक्ष्य के अभाव में 22 लोगों को बरी कर दिया गया। यह सच्चाई की जीत है। उन्होंने बताया कि मरकच्चो गोलीकांड राज्य का चर्चित कांड था निर्दोष लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। मरकच्चो पुलिस की मनमानी के खिलाफ जनता सड़क पर थी। लेकिन पुलिस ने गोली चला दी थी न्याय की जीत हुई है गोलीकांड के शहीदों को नमन। उन्होंने कहा कि जनता के पक्ष में हमेशा खड़े रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

Top