You are here
Home > Jharkhand > सांसद अन्नपूर्णा के नेतृत्व में वरीय नेता रमेश सिंह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लगाएंगे जोर

सांसद अन्नपूर्णा के नेतृत्व में वरीय नेता रमेश सिंह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लगाएंगे जोर

कोडरमा। सांसद अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम चन्द्र सिंह ने किया। बैठक में सांसद अन्नपूर्णा देवी, वरीय भाजपा नेता रमेश सिंह और भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक में चुनाव प्रचार और अभियान को लेकर चर्चा किया गया। सांसद अन्नपुर्णा देवी 2 दिसंबर से कोडरमा ग्रामीण इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इधर टिकट बंटवारे के बाद से नाराज चल रहे रमेश सिंह ने सांसद अन्नपुर्णा देवी के नेतृत्व में भाजपा को जिताने का संकल्प दोहराया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के रवि मोदी, नितेश चन्द्रवंशी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

One thought on “सांसद अन्नपूर्णा के नेतृत्व में वरीय नेता रमेश सिंह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लगाएंगे जोर

  1. कोडरमा कि जनता नहीं सुनने वाली है इरादा बदला हुआ है बाकी तो party फ़र्ज निभायेगी ही कोइ फ़र्क नहीं पडता

Comments are closed.

Top