बाइक से 4 किलो गांजा ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार,हल्दिया,बिहार से लाकर झुमरीतिलैया में करना था सप्लाई Crime Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - December 19, 2020December 19, 20200 कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने लगभग पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने कोडरमा थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स टीम का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जे 02 एबी 6050 पर सवार दो व्यक्ति की जांच करने पर उसके पास से लगभग 5 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक पैकेट में 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया,जिसकी क़ीमत 1 लाख रुपये तक बताई जा रही है। गिरफ्तार किये गए युवकों में लरियाडीह के शकलदेव दास और नकुल ठाकुर शामिल है, जिसे कोडरमा पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआई सुनील पासवान भी मौजूद थे।