ट्राइंगल लव स्टोरी में जमकर चला लात-घूसा,चर्च में 20 मिनट रहा अफरातफरी का माहौल Jharkhand Koderma Koderma live by Ravi - December 25, 2020December 25, 20200 कोडरमा।। प्रभु यीशु का संदेश प्यार,करुणा का प्रसार और छल-कपट,झूठ को खुद से दूर करने का है। जीवन ज्योति चर्च में 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का दर्शन करने हज़ारो लोग आते है, खासकर इस क्षेत्र के युवा वर्ग को इस दिन का खासा इंतज़ार रहता है। प्रेमी जोड़ियों के लिए बड़ा दिन,अपने प्रेमिका का दीदार करने का भी दिन बन जाता है। क्रिश्मस का दिन रांची पटना रोड, लक्खीबागी स्थित जीवन ज्योति चर्च में सैंकड़ो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में टीनेजर की संख्या काफी थी। दोपहर करीब ढाई बजे त्रिकोण इश्क, मोहब्बत के चक्कर मे माहौल दहशत में बदल गया। लोग भयभीत होकर इधर उधर भागने लगे। खासकर महिलाओं और बच्चे खाली क्षेत्र में कुछ देर के लिए ठिकाना बना लिया। इधर मैदान में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट होती रही। 50 -60 की संख्या में कुछ लड़के दूसरे पक्ष के लड़कों को दौड़ा दौड़ा कर पिट रहे थे। 20 मिनट तक मारपीट की घटना होती रही। नज़ारा बेहद तनावपूर्ण था,फिर भी लोग कैमरे में इसे कैद भी कर रहे थे। लोगों को समझ मे नही आ रहा था कि आखिरकार ये मारपीट क्यो हो रही है। हालांकि पैंथर के जवान जबतक पहुंचते, तबतक दोनो पक्ष बाउंड्री तड़प कर भाग चुके थे। अफरातफरी का माहौल करीब 20-25 मिनट तक रहा।