You are here
Home > Jharkhand > राजद ने सतगावां थाना को सौंपा राशन सामग्री,जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा राशन

राजद ने सतगावां थाना को सौंपा राशन सामग्री,जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा राशन

संकट के दौर में मानवता ही सबसे बड़ा सेवा-रामधन यादव

राजद के वरीय नेता सुभाष यादव हर थानों में पहुंचा रहे राशन

सतगावां। चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव कोडरमा जिले के हर जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच लगातार राशन मुहैया करा रहे। लॉकडाउन से प्रभावित गरीब तबके को फौरी राहत पहुंचाने के लिए वैश्विक संकट “कोरोना महामारी” में चावल,दाल, सरसो तेल, आलू, मशाला,नमक,साबुन व अन्य सामग्री कोडरमा पुलिस के माध्यम से पहुंचा रहे। गुरुवार को राजद नेता सुभाष यादव के निर्देश पर कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती इलाका सतगावां में खाद्य सामग्री पहुंचाया गया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में राशन सामग्री सतगावां थाना प्रभारी अरबिंद कुमार को सौंपा गया। मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर, प्रदेश सचिव सुनील यादव,प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, बासोडीह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव नें बताया कि संकट के इस दौर में मानवता ही सबसे बड़ा सेवा है। लॉकडाउन का पालन कर ही कोरोना को हराया जा सकता है। किसान, मजदूर से लेकर वंचित परिवार और असहाय,जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए राजद परिवार हर संभव प्रयास कर रही है। वरीय राजद नेता सुभाष यादव के द्वारा लगातार प्रभावित लोगों तक राशन पहुंचाने को लेकर दिशा निर्देश मिल रहा है।माननीय सुभाष यादव ने कोडरमा राजद को गरीब-गुरबो के बीच राशन पहुंचाने के लिए भारी मात्रा में राशन मुहैया कराई गई। कोडरमा जिले के वैसे सभी जरूरतमंद लोगों तक राशन अवश्य पहुंचाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता हर गांव में असहाय परिवारों तक राशन पहुंचाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

Top