You are here
Home > Jharkhand > मोदी सरकार के श्रम नीति के खिलाफ 5 वीं बार आम हड़ताल 26 नवम्बर को, हड़ताल में उतरेंगे हज़ारो मजदूर-कर्मचारी

मोदी सरकार के श्रम नीति के खिलाफ 5 वीं बार आम हड़ताल 26 नवम्बर को, हड़ताल में उतरेंगे हज़ारो मजदूर-कर्मचारी

श्रमिक संगठनों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

झुमरीतिलैया – मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों, ट्रेड यूनियनों, श्रमिक फेडरेशनो और कर्मचारी एसोसिएशनों के आह्वान पर 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए सुन्दर होटल मे सीटू, एक्टू और एटक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. मजदूर नेताओं ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल मे मजदूरों का यह पाँचवी देशव्यापी हड़ताल होने जा रहा है. कोडरमा जिला मे इसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है और संगठित असंगठित क्षेत्र के जिला मे करीब 50 हजार मजदूर कर्मचारी हड़ताल मे हिस्सा लेंगे.

प्रेस वार्ता मे सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश की संपदा और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने, राष्ट्रीयकृत बैंकों को विखंडित कर उसे अपने चहेतों के हवाले करने, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ भारतीय जीवन बीमा निगम को समाप्त करने की साजिश,रक्षा, कोयला,पेट्रोलियम, इस्पात, भारी अभियंत्रण, रेलवे, नेशनल हाइवे, दूरसंचार, हवाई अड्डा, बंदरगाह समेत तमाम रणनीतिक उधमो /उधोगों /संस्थानों को देशी विदेशी पूंजीपतियों के हाथों कौड़ी के मोल पर उन्हें सौंपे जाने की राष्ट्र विरोधी कार्रवाई को देश का मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा.

एटक के महेश सिंह ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग राष्ट्रीय संपदा की लूट के खिलाफ और भारत के आत्मसम्मान और आर्थिक संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है.

भाकपा के जिला मंत्री प्रकाश रजक ने वामदलों की ओर से हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है, पेंशन समाप्त करने के बाद अब सरकारी नौकरी खत्म की जा रही है. इसके खिलाफ देश के मजदूर वर्ग को एक होना होगा.

एक्टू के जिला संयोजक विजय पासवान ने कहा कि बिना तैयारी के लॉक डाउन के दौरान हजारों मजदूर पैदल चलने को मजबूर हुए. जिसका जवाब हड़ताल को सफल कर देना होगा.

निर्माण मजदूर यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश ने झारखंड के मजदूर वर्ग समेत सभी देशभक्त शक्तियों को आह्वान किया कि भारतीय जनता के संघर्षपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें और 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को पूरे झारखंड मे सफल बनायें और मजदूर वर्ग के अधिकारों पर किए जा रहे निर्मम हमलों का प्रतिरोध करें. प्रेस वार्ता मे सीटू के महेंद्र तुरी, निर्माण मजदूर यूनियन के शम्भु पासवान, एक्टू के मसरूल होदा भी उपस्थित थे.

Top