You are here
Home > Jharkhand > महापर्व दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया

महापर्व दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया

jain dharm

झुमरीतिलैया। जैन धर्म का महापर्व दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। झुमरीतिलैया जैन धर्म के इतिहास में पहली बार बड़े ही भव्य रूप में श्री बड़ा मंदिर जैन मंदिर में 24 तीर्थंकर भगवान का महाशांति धारा एक साथ विश्व शांति मंत्रों के द्वारा परम पूज्य साधना दीदी और सुनीता दीदी के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अजय सेठी और उनकी टीम ने बड़े ही भव्य रूप में इस महान शांति धारा को कराने में अपनी बहुमूल्य भागीदारी दी। विश्व वंदनीय आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परम  शिष्या  साधना दीदी और सुनीता दीदी ने सरस्वती भवन में इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी अमृतवाणी प्रवचन में शांति धारा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शांति धारा करने का अवसर और ऐसा दुर्लभ पल बड़े ही भाग्यशाली और  पुण्य शाली लोगों को ही मिलता है। भगवान के ऊपर लाखों मंत्रों से उच्चारित मंत्रिक जल से शांतिधारा करने से और उसको अपने शरीर में लगाने से बड़ी सी बड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती है, व्यापार में वृद्धि होती है।ब्रह्मचर्य धर्म पर विवेचना देते हुए साधना दीदी ने कहा की आत्मा में रमण करना और उस में लीन होना ही ब्रह्मचर्य धर्म है। मनुष्य का संसार की सभी बुराइयों को छोड़कर और और भगवान की भक्ति में लीन होना ही ब्रह्मचर्य धर्म है। जैन धर्म के महापर्व अनंत चतुर्दशी के दिन वसुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया गया।  इस स्वर्णिम अवसर पर हजारों लोगों ने झुमरीतिलैया के दोनों मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाया और मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया। जैन समाज के भक्ति में भजन संगीतकार सुबोध गंगवाल ने निर्वाण कल्याणक का पाठ बड़े ही भक्ति भाव से कराया और 24 तीर्थंकर भगवान पर लाडू  चढ़ाया गया।  नया मंदिर पानी टंकी रोड जैन मंदिर  को इस पावन अवसर पर भव्य रुप से संगीत में और प्रकाश से मंदिर को सजाया गया और तोरण द्वार बनाए गए थे।

श्री दिगंबर जैन युवक समिति कार्यालय का उदघाटन


अनंत चतुर्दशी के विशिष्ट दिन  बड़ा मंदिर के पास श्री दिगंबर जैन  युवक समिति का नवनिर्माण ऑफिस का उद्घाटन बाल ब्रह्मचारी साधना दीदी और सुनीता दीदी के मंत्रों के द्वारा समाज श्रेष्ठी  सुशील छाबड़ा और उनके परिवार ने किया।  जैन युवक समिति के अध्यक्ष  राजीव छाबड़ा और मंत्री  सुमित सेठी  और उनकी टीम ने बताया की इस ऑफिस के माध्यम से जैन धर्म की प्रभावना को करने का और अधिक समय मिलेगा एक निश्चित स्थान रहने से धार्मिक कार्य और सामाजिक कार्य करने में और अधिक अवसर प्राप्त होता है।

जुलूश निकाली गई


 तत्पश्चात श्री बड़ा मंदिर  से एक विशाल जुलूस भगवान को पालकी में बैठाकर निकाला गया। जैन समाज के हजारों पुरुष महिला बच्चे बालिकाएं भक्त सभी भगवान के साथ-साथ भक्ति में नृत्य डांडिया करते हुए चल रहे थे।  भक्ति में भजन के द्वारा नवीन पांड्या,सुबोध गंगवाल,  लट्टू छावड़ा,अनु अजमेरा, समाज के युवकों को नृत्य करने के लिए उत्साहित कर रहे थे।  महिलाएं लाल केसरिया और पुरुष श्वेत वस्त्र में पैदल भगवान के भ्रमण में चल रहे थे। 


इन्हें मिला शांति धारा का अवसर


भगवान की शांति धारा करने का अवसर विजय कुमार,विकास कुमार सेठी, विमल कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार,  पूरणमल जी संजय कुमार सेठी, श्री राजीव छाबड़ा, सुनील शेट्टी और उनकी टीम को मिला। साथ ही 24 तीर्थंकर पर शांतिधारा करने का अवसर श्री सुरेश झाझरी सुरेंद्र छाबड़ा, मनोज गंगवाल, प्रदीप पांड्या ,संजय सेठी, संजय गंगवाल, संजय छाबड़ा ,नवीन जैन ,वार्ड पार्षद पिंकी जैन, ललित पापड़ीवाल, विनोद ठोलिया, प्रदीप सोगानी,सुबोध गंगवाल,शांतिलाल जी छाबड़ा, विनोद सेठी, दीपक राव, संजय गंगवार ,अनिल पाटोदी,रूपचंद पांडेय, विनोद अजमेरा के नाम शामिल है। वहीं नया मंदिर में प्रदीप कुमार,मीरा छाबड़ा, कैलाश चंद,अनिल कुमार कासलीवाल, मूलचंद, सुशील कुमार छाबड़ा,  वीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार छाबड़ा और भगवान की नाल की उठाने वाले श्री राकेश छाबड़ा,पारस सेठी, राजेश गंगवाल,रितेश छाबड़ा, आदि लोगों को मिला। वसुपूज्य भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाने का अवसर जैन युवक समिति को मिला। जैन समाज के अध्यक्ष विमल जी बड़जात्या, मंत्री ललित सेठी,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला सरोज पापड़ीवाल, उपमंत्री राज छाबड़ा और सभी पदाधिकारियों ने पूरे जैन समाज को और कोडरमा शहर वासियों को पर्युषण महापर्व की और अनंत चौदस पर्व की और भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व की शुभकामना दी। इस मौके पर जैन समाज,जैन महिला समाज, जैन युवक समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद पिंकी जैन और जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन गंगवाल मौजूद थे। रात्रि में सरस्वती भवन में पुण्य अर्जक परिवार  समस्त भक्त जनों के द्वारा महा आरती का आयोजन होगा।

Top