You are here
Home > Jharkhand > राजद की बढ़ती लोकप्रियता से साम्प्रदायिक शक्तियों में खलबली- रामधन

राजद की बढ़ती लोकप्रियता से साम्प्रदायिक शक्तियों में खलबली- रामधन

राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन और राजनीतिक गतिविधि पर चर्चा

कोडरमा।। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी की बैठक साहू भवन, झुमरीतिलैया में रविवार को राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने किया। बैठक में पार्टी संगठन और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जबकि संगठन के आगामी गतिविधि को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राजद की जनाधार लगातार बढ़ रही है। कोडरमा में राजद गांव-गांव तक अपना विचारधारा पहुंचा रही है। कोडरमा में राजद की बढ़ती लोकप्रियता से साम्प्रदायिक शक्तियों में खलबली मची है। राजद के बढ़ते जनाधार से केंद्र की सत्ताधारी दल के नेता बौखलाहट में राजद को पहचानने से इंकार कर रहे। जबकि उनकी पहचान ही राजद से बनी है।

श्री यादव ने कहा कि देश मे महंगाई,बेरोजगारी और तानाशाही चरम पर है। देश मे नागपुर की विचारधारा थोपी जा रही। जाति-धर्म के नाम पर गंगा-यमुनी सभ्यता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा।राजद आपसी प्रेम और सौहार्द को तोड़ने वालों को सत्ता से दूर करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर, जिला प्रधान महासचिव सरफराज खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी,मरकच्चो प्रमुख विजय सिंह,दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय दास,महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर ने कहा कि कोडरमा धरतीपुत्र स्व रमेश प्रसाद यादव का सींचा गया राजनीतिक जमीन है। यहां सामन्तवादियों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी गयी है।स्व रमेश प्रसाद यादव ने घर घर मे लालटेन की रौशनी से सामाजिक क्रांति लाई है। उनकी विरासत को यूँही जाया नही किया जाएगा।राष्ट्रीय जनता दल परिवार एकजुटता के साथ साम्प्रदायिक और सामन्तवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कोडरमा की भूमि में आपसी भाईचारगी और सौहार्द बिगाड़ने वालो के लिए कोई जगह नही है। राजद मजबूती के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर लालू प्रसाद यादव के हांथो को मजबूत बनाएगी। बैठक में डॉक्टर समशूल हक़, दलित आंदोलन के अग्रज नेता दुर्गा राम ने राजद पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।


मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो मुबारक,मनोज यादव, परवेज खान, छात्र जिलाध्यक्ष जैकी यादव, संतोष यादव,राजेश यादव, राम बच्चन यादव,रघुनाथ दास, बसंत यादव, प्रवीण यादव, नगर अध्यक्ष मो नसीम, नीरज कुमार,सचिन्द्र राणा, बिनोद साव, मो असलम, थानु दास, अशोक राजवंशी,खलील अंसारी,सहदेव यादव, समेत कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विजय यादव ने किया।

Top