You are here
Home > Jharkhand > ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक,24 जुलाई को समाहरणालय के समक्ष महाधरना

ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक,24 जुलाई को समाहरणालय के समक्ष महाधरना

रोजी रोजगार के संकट से जूझ रहे ढिबरा मजदूर बढ़ रहा आक्रोश-कृष्णा घटवार

कोडरमा। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक झुमरीतिलैया में मोदी सेवा सदन में गुरुवार को हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने किया, जबकि संचालन आरके सिंह ने किया। बैठक में ढिबरा व्यापार संचालन को लेकर आ रही दिक्कतों और प्रशासनिक कार्रवाई पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक में ढिबरा मजदूर और ढिबरा गोदाम संचालन करने वाले लोगों की समस्या पर भी विचार किया गया। ढिबरा व्यापार पर अबतक ठोस नीति नही बनने और को ऑपरेटिव के जरिये ढिबरा व्यापार बढ़ाने की नीति पर प्रशासन और सरकार की सुस्त रवैया का निंदा किया गया। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने संबोधित करते हुए कहा कि ढिबरा को लेकर जनता निराश है, रोजी रोजगार के संकट से जूझ रहे ढिबरा मजदूर और व्यापारी काफी आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि सरकार ढिबरा नीति में लीज आबंटन प्रक्रिया को लागू करे, ताकि लीज के जरिये ढिबरा व्यापार का वैध मान्यता मिले। उन्होंने कहा कि ग़रीबो को कानून का हवाला देकर डराया जाता है और जेल भेजा जाता है। ढिबरा मजदूरों और व्यापारी पर पुलिस प्रशासन का कार्रवाई भुखमरी और बेरोजगारों बढ़ा रही है। कोडरमा में प्रशासन को मानवीय आधार पर रोजी रोजगार से जुड़े मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। बैठक में 24 जुलाई को ढिबरा के सवाल को लेकर हज़ारो की संख्या में समाहरणालय के समक्ष महाधरना करने का निर्णय लिया गया। महाधरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडो और ढिबरा से जुड़े लोगो के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर मो इस्लाम अंसारी, राजू यादव, राजू सिंह, विपिन राय, संजय यादव, ईश्वरी भुइया, महेंद्र तुरी, मुकेश अगेरी, दिनेश मिर्धा, कलीम अंसारी, रीतलाल सिंह, मधुसूदन सिंह, प्रयाग सिंह, महेंद्र सिंह,बिनोद सिंह आदि मौजूद थे।

Top