You are here
Home > Jharkhand > गरीब,गुरबों के घरों में लॉकडाउन से चूल्हा बंद, राजद नेता सुभाष यादव राशन की कर रहें व्यवस्था

गरीब,गुरबों के घरों में लॉकडाउन से चूल्हा बंद, राजद नेता सुभाष यादव राशन की कर रहें व्यवस्था

लॉकडाउन में सुभाष यादव कोडरमा, गिरिडीह,चतरा समेत अन्य जिलों में मुहैया करा रहे राशन

गिरिडीह। लालटेन की रौशनी से गरीबों का घर गुलज़ार होता है। मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को लालटेन की लौ में भी उम्मीद रहती है कि उनके आशियाना में फैली अंधकार दूर होगी। वैश्विक महामारी “कोरोना” गरीब गुरबो, असहाय परिवारों की रोज मर्रे की जिंदगी में अंधकार बन कर आई है। लोगों के मेहनत-मजदूरी करने के लिए ना बाज़ार खुले है और ना ही कमाने खाने की कोई जगह। ऐसे में इन गरीब के घरों के चूल्हे बूझ गए है।

लॉकडाउन में इन गरीबों के घरों में राशन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है, गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, नौजवान की आवाज़ उठाने वाली राष्टीय जनता दल। राष्ट्रीय जनता दल से चतरा लोकसभा चुनाव लड़ चुके गरीबों के हमदर्द सुभाष यादव लगातार प्रभावित लोगों के घरों तक राशन मुहैया करा रहे। कोडरमा, चतरा, गिरिडीह समेत कई जिलों में राजद कार्यकर्ता को वरीय नेता सुभाष यादव द्वारा राशन मुहैया कराया जा रहा। जिसे गरीबों के बीच वितरण किया जा रहा। गुरुवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र और गिरिडीह जिला के गांडेय में गरीब,असहाय परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। गिरिडीह राजद जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में राशन का वितरण किया गया। राजद जिलाध्यक्ष नें कहा कि गरीब-गुरबों के घर मे “कोरोना” अंधकार बनकर पैर पसार रहा है,लेकिन इन गरीब गुरबों के नेता माननीय लालू प्रसाद यादव के सिपाही बनकर सुभाष यादव लालटेन हांथो में लेकर रौशनी फैला रहे है। उन्होंने गिरिडीह जिला के तमाम गरीब, असहाय परिवार की ओर से वरीय नेता सुभाष यादव को राशन मुहैया कराने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद दिया है।

Top