You are here
Home > Jharkhand > स्वामी विवेकानंद भारत ही नहीं विश्व के लिए भी अनुकरणीय आदर्श है: उत्तम दास

स्वामी विवेकानंद भारत ही नहीं विश्व के लिए भी अनुकरणीय आदर्श है: उत्तम दास

रविंद्र भवन में मनी स्वामी विवेकानंद की 159 वी जन्म जयंती

कोडरमा। कोडरमा बंगाली एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को अड्डी बंगला रोड स्थित रविंद्र भवन में स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जन्म जयंती मनायी गयी। मौके पर मौजूद एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उत्तम दास पालने कहा कि युवा शक्ति के प्रेरक स्वामी विवेकानंद भारत की नहीं अपितु विश्व के लिए भी एक अनुकरणीय आदर्श है उन्होंने कहा कि वह ऐसे नव युवको का निर्माण करना चाहते थे जिनमें लौह जैसी शक्ति, स्वस्थ मस्तिष्क व बिना भे भेदभाव के एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास हो। वरिष्ठ सदस्य आलोक सरकार ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपना पूरा जीवन देश, संस्कृति व धर्म के विकास में समर्पित कर दिया। इसलिए हम सबको स्वामी विवेकानंद की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि नियमित भोजन व्यायाम व ध्यान करना चाहिए, पूरी मन से किताब पढ़नी चाहिए, गंभीर चिंता करनी चाहिए, निस्वार्थ भाव से सेवा दान व प्यार करनी चाहिए, दूरदर्शिता के साथ परिकल्पना करनी चाहिए, विवेचना के साथ खर्च करनी चाहिए, तर्कपूर्ण बात करनी चाहिए, संक्षेप में बोलनी चाहिए, निर्भीकता के साथ कार्य कर सत्य के पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प को अपने में समाहित करने पर बल दिया। जन्म जयंती कार्यक्रम के मौके पर स्वामी जी की तस्वीर के समक्ष चढ़ाए गए प्रसाद व खीर के भोग को सदस्यों के बीच बांटे गए। मौके पर उत्तम चटर्जी, सुधन्य घोष, श्री बनर्जी, संगीता बनर्जी, पद्मा बनर्जी, रेयान बनर्जी सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Top