You are here
Home > Jharkhand > सेक्रेड हर्ट स्कूल में कहानी संक्षेपण और संदेश वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

सेक्रेड हर्ट स्कूल में कहानी संक्षेपण और संदेश वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

कोडरमा। सीसीए कार्यक्रम के तहत सेक्रेड हर्ट स्कूल में कहानी संक्षेपण और संदेश वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग एक से दस तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुंशी प्रेमचंद की कहानी दो बैलों की कथा, पूस की रात और बूढ़ी काकी कहीनी को पढ़कर कहानी का सारांश और संदेश सुनाना था। इसमें मेहर विश्वकर्मा, राज पल्ल्वी, सौम्या भदानी, जाह्नवी कुमारी, साक्षी कुमारी, कौस्तुंबी काव्या, श्रुति कुमारी, काव्या भदानी, आयुषी कुमारी, आर्यन कुमार, प्राची मोदी, जिशु कुमार को वर्ग एक से पांच में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। आयोजन में सीमा जैन, सरोज पांडेय,स्वीटी सिन्हा, कुंतल जेठवा, रुणु सेठ, रंजीता कुमारी, दीक्षा सिंह का यो गदान रहा। जबकि वर्ग छह और सात में अराध्या जायसवाल, रिशिका कुमारी, निशा राज, आकांक्षा कुमारी, आर्ची कुमारी, स्वाति कुमारी, सृष्टि मिश्रा को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। वहीं वर्ग नवम और दशम में यहां आयोजन को सफल बनाने में सुमित साव, मनोज सिंह, संजय सिन्हा और कविता कझा का योगदान रहा। वहीं वर्ग नवम एवं दशम में श्वेता कुमारी को प्रथम, प्राची कुमारी ओर अंशिका सिंह को द्वितीय तथा रितु कुमारी और प्रीति कुमार को तृतीय स्थान मिला। यहां आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण कुमार और मनोज पांडेय का योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों में ग्रामीण जन जीवन की झलक देखने को मिलती है। उनकी कहानियां ग्रामीण संस्कृतियों के पोषक हैं। प्रतियोगिता के ओवर ऑल इंचार्ज प्रवीण कुमार थे। आयोजन को सफल बनाने में किशोर कुणाल, राजन कुमार, सुभय कुमार, दीपक सर्राफ, संजय तिवारी, जेपी सिंह, फैयाज कैशर, शंकर कुमार का योगदान रहा।

Top