You are here
Home > Jharkhand > SST कैडेट अनीश और अभिषेक को मिला 2017-18 सत्र के लिए रामरतन अवध्या स्कॉलरशिप

SST कैडेट अनीश और अभिषेक को मिला 2017-18 सत्र के लिए रामरतन अवध्या स्कॉलरशिप

कोडरमा। आर्थिक रूप से कमजोर सैनिक स्कूल तिलैया में पढ़ने वाले दो कैडेट को सत्र 17-18 के लिए राम रतन अवध्या स्कॉलरशिप दिया गया। बतादें की झुमरी तिलैया,गौशाला रोड, बजरंग नगर निवासी राम रतन अवध्या प्रत्येक साल सैनिक स्कूल तिलैया में अध्ययन करने वाले वैसे दो छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करते है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते है। सत्र 2017-18 के लिए जिन दो छात्रों का चयन किया गया है, उनमें कैडेट अनीश कुमार और कैडेट अभिषेक राज है। इन दोनो को राम रतन अवध्या स्कॉलरशिप के तहत 5500-5500 रुपये का चेक प्रदान किया गया है।

Top