You are here
Home > Jharkhand > सेक्रेड हार्ट स्कूल में अभिभावकों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में अभिभावकों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को अभिभावकों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों की माताओं ने रंग बिरंगी रंगोली बनाकर कई सारे संदेश दिए। किसी ने स्वच्छता का संदेश दिया तो किसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। तो किसी ने पर्यावरण सुरक्षा की आकृति उकेरी तो किसी ने जम्मू-कश्मीर के दृश्य को दिखाया। इस प्रतियोगिता में शालिनी प्रसाद को प्रथम, अनामिका भारती को द्वितीय और खुशबू बड़गवे को तृतीय स्थान मिला। जबकि नंदनी कुमारी और मोनिका चौथे और पांचवें स्थान पर रही। इस मौके पर एडमिनिस्ट्रेटर किशोर कुणाल और मेघा बड़गवे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य नवीन कुमार और विनोद कुमार ने पुरस्कार देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि रंगोली जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक हैं। इस मौके पर अन्य प्रतिभागियों में कविता देवी, रिंकू देवी, अनामिका भारती, निकिता यादव, डिंपल देवी, सोनी देवी के अलावा कोर्डिनेटर सीमा जैन,शिक्षकों में दीपक सर्राफ, उमंग कुमार मौजूद थे।

Top