You are here
Home > Jharkhand > आत्मनिर्भर भारत अभियान महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा -नितेश चन्द्रवंशी

आत्मनिर्भर भारत अभियान महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा -नितेश चन्द्रवंशी

भारतीय जनता पार्टी ने जयनगर में किया प्रेस वार्ता का आयोजन


कोडरमा। जयनगर आदर्श शिशु उच्च विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी कोडरमा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजित किया गया । आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदम तथा क्रियान्वयन को आम जनता तक पहुंचाना मुख्य लक्ष्य था।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड-19 महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। एक ओर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गरीबों, दलितों, और किसानों के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है। जिसमें लाभुकों को सूची एवं मध्यम उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, वन नेशन वन पेंशन कार्ड,मनरेगा, गरीब रोजगार कल्याण योजना के तहत मत्स्य संपदा योजना, पशुपालन अवसंरचना, फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना का आंतरिक लाभ करोड़ों भारतीयों को मिल रहा है। मेक इन इंडिया के तहत आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है। कोरोना संकट से लड़ते हुए मोदी सरकार ने वोकल फोर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर,आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य करते हुए आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश को सशक्त किया है। जिसकी तारीफ देश नहीं विदेशों में भी हो रही है। श्री चंद्रवंशी ने संगठन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा की कोडरमा जिला में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा, जो कार्यकर्ता जिस स्तर का हो उसे उसी प्रकार का दायित्व दिया जाएगा। साथ ही जेबीएम एवं राजद से एवं अन्य दल से आए हुए वैसे कार्यकर्ता जिन्होंने भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा के सिद्धांतों को स्वीकार कर लिया है उसे हम प्राथमिकता देंगे और उन्हें सम्मान पूर्वक कुछ दायित्व दिया जाएगा। साथ ही यह विश्वास दिलाया कि 10 दिनों के अंदर जिला कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। प्रेस वार्ता में केदारनाथ यादव, रामशरण यादव, वीरेंद्र कुमार, महावीर यादव, किशुन प्रसाद यादव,महेंद्र कुमार राणा ,वीरेंद्र मोदी, विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, चंदन कुमार, विनोद कुमार यादव, जयप्रकाश राम, लक्ष्मण पंडित, सुरेंद्र मोदी, गंगाधर यादव, राजकिशोर आनंद, रामजी यादव, चंदन यादव एवं सुमित वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Top