You are here
Home > Jharkhand > खाद्य पदार्थों के साथ सुरक्षा किट का वितरण हो – सईद नसीम

खाद्य पदार्थों के साथ सुरक्षा किट का वितरण हो – सईद नसीम

कोडरमा। फ़ूड बैंक और सरकारी स्तर पर गरीब व असहाय परिवारो को खाद्य पदार्थ मुहैया करवाई जा रही है यह सराहनीय कार्य है।लेकिन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा किट गरीबो के बीच वितरण किया जाना चाहिए था । गरीबो को सुरक्षा किट नही मिलना चिंताजनक है। उपरोक्त बातें कांग्रेस नेता सईद नसीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उन्होंने कहा कि अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए कोडरमा के विभिन्न सोसाइटी व निजी व्यक्तियों द्वारा खाद्य पदार्थो व सैनिटाइज़र, साबुन और मास्क बाँट रहे है। ऐसे लोग बधाई व सराहना के पात्र हैं। लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आमजनो को सरकारी स्तर पर खाद्य पदार्थों के साथ सेनिटाइजर किट भी दी जानी चाहिए। जिसमें अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर, मास्क, साबुन हो। इस समय बाज़ार में इन चीजों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नही है अगर कहीं है भी तो महँगा है। गरीब लोग इसे लेने में असमर्थ हैं। कुछ तो इतने गरीब है कि सैनिटाइजर और मास्क दूर की बात हाथ धोने के लिए साबुन तक नही ले पाते हैं। कोरोना संक्रमण की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियो मे शासन को न केवल जनता की विभिन्न समस्याओ का समाधान करना है,बल्कि स्वयं के साथ आमजनो को भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना है। इसलिए खाद्य पदार्थों के साथ गरीबो की सुरक्षा हेतु सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि सामान वितरण किया जाना चाहिए। सईद नसीम ने सरकार व जिला प्रशासन कोडरमा से आग्रह किया है कि तत्काल खाद्य पदार्थों के साथ अन्य जरूरी सामान सुरक्षा हेतु आमजनो को उपलब्ध कराया जाए। श्री नसीम ने सरकारी राशन दुकान में सरकारी स्तर पर इसका मुफ्त वितरण करने की मांग किया है। साथ ही सरकार व जिला प्रशासन को मास्क , साबुन, हैंडवाश, सैनिटाइजर का वितरण सुनिश्चित कर लोगों को इनकी उपलब्धता व महत्ता के बारे में स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।

Top