You are here
Home > Jharkhand > राजद का मकर संक्रांति समारोह 15 को,मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राजद नेता सुभाष यादव करेंगे शिरकत

राजद का मकर संक्रांति समारोह 15 को,मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राजद नेता सुभाष यादव करेंगे शिरकत

वसुंधरा गार्डन में हज़ारो लोग चूड़ा-दही का करेंगे सेवन, तैयारी पूरी

कोडरमा। मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से हर साल कोडरमा में मकर संक्रांति समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। लक्खीबागी स्थित वसुंधरा गार्डन में राजद मकर संक्रांति मनाएगी। कार्यक्रम में सूबे के श्रम,नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और राजद के वरीय नेता सह चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे। साथ ही राजद के प्रदेश स्तर के नेता समेत गठबंधन दलों के नेता,बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के लोगों को आमंत्रण दिया गया है। हज़ारो लोग वसुंधरा गार्डन पहुंचकर चूड़ा, दही और तिलकुट का सेवन करेंगे। वहीं कार्यक्रम में जिले के बुद्धिजीवी,प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ा से भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रबन्ध किया गया है। राजद के जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि मकर संक्रांति कार्यक्रम में राजद के हज़ारो लोग शिरकत करेंगे। साथ ही धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओ, आम नागरिकों को भी आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

Top