You are here
Home > Jharkhand > राजद का मकर संक्रांति समारोह में उमड़ी जनसैलाब, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह भी रहे मौजूद

राजद का मकर संक्रांति समारोह में उमड़ी जनसैलाब, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह भी रहे मौजूद

वरीय नेता सुभाष यादव ने गरीबो के बीच किया कंबल का वितरण

कोडरमा।

राष्ट्रीय जनता दल के चूड़ा,दही कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। 15 जनवरी को लक्खीबागी स्थित वसुंधरा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के श्रम, नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह समेत प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम में सुदर्शन ब्यास की प्रस्तुति ने लोगो का खूब मनोरंजन किया। चूड़ा, दही खाने वालों की कतार देर शाम तक चलता रहा। राजद कार्यक्रम में महागठबंधन के कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राजद का मजबूत किला कोडरमा है। चुनाव में काफी कम अंतर से राजद प्रत्याशी की हार हुई थी। लेकिन आज के इस कार्यक्रम में पहुंची हुजूम बता रहा है कि राजद लोगो के दिलो में बसा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा से राजद का कोई विधायक नही है, लेकिन राजद कार्यकर्ताओ के लिए मंत्री सत्यानन्द भोक्ता हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा के विकास के लिए नीति बनाई जा रही है। कौशल विकास समेत आईटीआई के क्षेत्र में काम किया जाएगा।

चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके वरीय नेता सुभाष यादव ने कहा कि मकर संक्रांति की अपनी पौराणिक कहानी भी है। महाभारत में भीष्म पितामह तीर सय्या पर अपने प्राण त्याग किये थे। वही उन्होंने कहा कि साल संवत को दो भागों में बांटा गया है एक दक्षिणांन और दूसरा उत्तरायण। मकर संक्रांति के बाद से उतरायन प्रारंभ हो चुका है। श्री यादव ने कहा कि साजिश के तहत गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा गया। लेकिन राजद का गरीबो, असहाय लोगों के बीच सेवा कार्य नही रुकने वाला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के निर्देश पर कोडरमा में गरीबो के बीच दही, चूड़ा, तिलकुट के अलावे गमछा, साड़ी,शॉल,कंबल का वितरण किया गया है। जनता मालिको का आशीर्वाद मिलता रहे। ताकि लालू प्रसाद यादव जल्द जेल से बाहर निकलकर फिर से गरीब, गुरबों के अधिकार, मान सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह,अनिता यादव,कोडरमा प्रभारी दिवाकर यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो इम्तियाज ने कहा कि कोडरमा में पार्टी किसी से भी कमजोर नही है। राजद की पहचान गरीब, गुरबों की सेवा की है। पार्टी आनेवाले दिनों में और मजबूत बनकर उभरेगी। राज्य में लालू प्रसाद यादव के विचारधारा मानने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजद के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून बरकरार है।जिसके बदौलत राजद आनेवाले दिनों में पार्टी का जनाधार हर जिले में बढ़ाएगी।

कार्यक्रम राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ जावेद वरिष्ठ नेता मनोज रजक वरिष्ठ नेता खालिद खलील, प्रदेश सचिव सुनील यादव,रोहित मेहता, वरिष्ठ नेता महावीर यादव, वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, संजय दास, पप्पू मेहता संतोष राम वीरेंद्र राम राजेश यादव, मनोज यादव, रोहित यादव, वैजू यादव, विक्की पप्पू यादव नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता विनोद यादव मोहम्मद शकील मोहम्मद असलम संतोष यादव राजेश यादव सरोज यादव कन्हैया यादव राम बचन यादव घनश्याम तूरी रघुनाथ दास मोहम्मद अजीज भुनेश्वर यादव सुभाष जाधव मुन्ना पंडित सचिंदर गाना यादव, किशोर कुणाल, सौरभ यादव, पप्पू मेहता ,सरोज कुमार, मनोज यादव किशन सिंह महेश यादव रामचंद्र यादव समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top