You are here
Home > Jharkhand > सम्मेलन में भाग लेने कोडरमा से 100 वाहनों से जाएंगे राजद कार्यकर्ता,तेजस्वी पहुंचे रांची

सम्मेलन में भाग लेने कोडरमा से 100 वाहनों से जाएंगे राजद कार्यकर्ता,तेजस्वी पहुंचे रांची

राजद का प्रदेश स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन रांची में 19 को, तेजस्वी यादव झारखण्ड के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

हेमन्त सरकार की घटक दल राष्ट्रीय जनता दल झारखण्ड में अपनी मजबूत आधार बनाने के लिए कवादत शुरू कर दिया है। राजद का झारखण्ड में केवल एक विधायक सत्यानंद भोक्ता है, जो हेमन्त सरकार में मंत्री भी हैं।झारखंड के कई जिलों में राजद का अपना दबदबा है, इसके बाबजूद विधानसभा में प्रतिनिधित्व केवल चतरा जिले से है। राजद झारखण्ड के हर जिले में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की विशाल फ़ौज खड़ी कर आने वाले वक्त में विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधि की भागीदारी का लक्ष्य रख काम मे जुट गई है। झारखण्ड में राजद को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। कोडरमा से करीब 100 वाहन से कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि राजद को शसक्त बनाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने कई चरण में कार्यक्रम तय किए है। इसी के तहत रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जा रहा है। कोडरमा से प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर, प्रदेश सचिव सुनील यादव, वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव युवा जिला अध्यक्ष मनोज रजक प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव,दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय दास, अल्पसंख्याक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज यादव डोमचांच नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता सरफराज नवाज खान मनिंदर राम राजेश यादव समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले भर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

Top