You are here
Home > Jharkhand > नेताजी जन्मोत्सव पर संजीवनी एकेडमी में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

नेताजी जन्मोत्सव पर संजीवनी एकेडमी में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

चंदवारा-प्रखंड के पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी अकादमी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयन्ती पर विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ निदेशक -सह-प्राचार्य संजीव कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया।विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यालय कप्तान,उपकप्तान समेत सभी सदनों के कप्तान ने भी नेताजी की तस्वीर पे पुष्प अर्पित किए।मौके पर विद्यालय निदेशक संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी देश के एक सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने माँ जननी की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन मे पालन करनेकी जरूरत है।इस अवसर पर विद्यालय के सुभाष सदन दयानंद सदन ग्रुप ‘ए’ और अम्बेदकर विवेकानंद सदन ग्रुप ‘बी’लड़कों के बीच क्रिकेट एवं लड़कियों के बीच कबड्डी , जूनियर ग्रुप में म्यूजिक चेयर खेल का आयोजन किया गया।क्रिकेट में ग्रुप ए ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उत्तरी टीम बी को 9 विकेट चटकाकर 74 रन हीं बनाने दिया और इसप्रकार 14 रन से टीम ए विजयी हुए।लड़कियों ने कबड्डी में ग्रुप ए ने ग्रुप बी को 5 पॉइंट्स से हराया। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ,सनोज कुमार,संजीव कुमार वर्मा,कुणाल कुमार,निधि कुमारी,रूबी कुमारी,नैंसी कुमारी समेत कई अभिभावक और छात्र मौजूद थे।

Top