You are here
Home > Jharkhand > किसानों का धान अधिप्राप्ति को लेकर रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन,बिचौलियों को ना बेचें धान-धीरज

किसानों का धान अधिप्राप्ति को लेकर रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन,बिचौलियों को ना बेचें धान-धीरज

चंदवारा। पिपराडीह पंचायत सचिवालय में किसानों का धान अधिप्राप्ति को लेकर रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य रूप प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद झा, पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार, चंदवारा पैक्स के चेयरमैन बिनोद राम मौजूद थे। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के किसानों का धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर कृषि पदाधिकारी ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से 20 रूपये 50 पैसे में धान लेने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को जमीन की रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी, किसान का एक फोटो तथा वंशावली बना कर देना होगा। वहीं मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि किसानों के मेहनत का फल उन्हें दिलाना उनका मकसद है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि बिचौलियों ने किसानों को गुमराह कर उनके मेहनत की कमाई को औने पौने दामों में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत सचिवालय में कृषि पदाधिकारी तथा पैक्स अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिविर का आयोजन किया। वहीं पैक्स अध्यक्ष विनोद राम ने कहा कि किसानों को बिचौलियों द्वारा तरह-तरह के प्रलोभन दिया जा रहा है जिससे किसानों को जागरूक कर समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के बदले पैसे मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। ज्ञात हो कि पिपराडीह पंचायत के मुखिया धीरज कुमार ने अनोखी पहल करते हुए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने गुरुवार को स्वयं लोड स्पीकर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर शिविर का आयोजन कर एक मिसाल आयोजन कर एक मिसाल पेश किया है। इससे किसानों में काफी खुशी है। किसान महेंद्र यादव संजय यादव अशोक यादव ने बताया कि मुखिया धीरज कुमार द्वारा इस प्रकार का पहल किया जाना सराहनीय है पहल किया जाना सराहनीय है किया जाना सराहनीय है। मौके पर किशोर दास, महेंद्र यादव, टूकलाल दास, संजय यादव, अशोक यादव, प्रज्ञा केंद्र संचालक महेश राणा, उमेश रजक, राहुल राणा, देवेन्द्र रजक, मुंशी ठाकुर, उपेंद्र यादव, बिनोद यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Top