You are here
Home > Jharkhand > कोडरमा में पकड़ा गया रजौली डकैती कांड का आरोपी, कोडरमा पुलिस का रहा सहयोग

कोडरमा में पकड़ा गया रजौली डकैती कांड का आरोपी, कोडरमा पुलिस का रहा सहयोग

कोडरमा पुलिस की मदद से बिहार के राजौली में डकैती कांड का आरोपी पकड़ा गया. रजौली थाना के अंतर्गत का यह मामला दुधीमाटी क्षेत्र के युवराज होटल के समीप शुक्रवार को कोडरमा थाना पुलिस के सहयोग से सुलझाया गया. डकैती कांड में शामिल युवक ऋतिक कुमार को पुलिस ने धर दबोचा है. ऋतिक कुमार, जय प्रकाश सिंह के बेटे हैं. रजौली पुलिस ने कागज़ी प्रक्रिया को पूरी करते हुए आरोपी ऋतिक कुमार को अपने साथ राजौली बिहार लेकर चली गई है. जानकारी के अनुसार राजौली पुलिस
आरोपी का पिछा करते हुए कोडरमा थाना पहुंची थी जिसके बाद आरोपी युवक को युवराज होटल के समीप गीरफ्तार किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का पीछा करते हुए रजौली पुलिस कोडरमा थाना क्षेत्र पहुंच गई। जिसके बाद युवराज होटल के समीप से आरोपी को धर दबोचा गया।

Top