You are here
Home > Jharkhand > प्रदीप यादव युवा राजद के प्रदेश महासचिव बने,लोगों ने दी बधाइयां

प्रदीप यादव युवा राजद के प्रदेश महासचिव बने,लोगों ने दी बधाइयां

कोडरमा।।। युवा राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने पत्र जारी कर प्रदीप यादव पिता राजकुमार यादव,डोमचांच निवासी को युवा राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव बनाया है। जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि श्री यादव के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी को सुदृढ़ता और संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में श्री यादव का सफल सहयोग रहेगा। प्रदीप यादव को महासचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामधन यादव, वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव, प्रदेश सचिव रोहित मेहता, युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज रजक, डोमचांच व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज यादव, नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रदेश महासचिव डॉ जावेद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी,मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव समेत अशोक यादव, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, वरिष्ठ नेता दास, इंदर शर्मा,उमेश यादव,परवेज खान, सूरज मंडल, निरपत यादव,अविनाश कुमार,रोहित कुमार,राहुल कुमार, थानू दास, संतोष यादव,झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी,मीडिया प्रभारी राजेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Top