You are here
Home > Jharkhand > जाति-धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीतिक ताकतों को जनता उखाड़ फेंकेगी-सुभाष

जाति-धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीतिक ताकतों को जनता उखाड़ फेंकेगी-सुभाष

कोडरमा।। राष्ट्रीय जनता दल,कोडरमा ने डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला,सपही और पारहो पंचायत में शुक्रवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके वरीय राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव,जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव शामिल हुए।ढोढाकोला, सपही और पारहो,जानपुर पंचायत में राजद नेताओ ने आम लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया। साथ ही आम ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए।

राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि जनता से सीधे रूबरू होने के लिए जनता के बीच जा रहा हूँ। जनता मालिक होती है, जनता का आशीर्वाद जिसे मिलता है, वही सफल होता है। उन्होंने कहा कि राजद गरीब, पिछडो और शोषितों की लड़ाई लड़ती है। कोडरमा राजद की गढ़ है और यहां साम्प्रदायिक शक्तिओ के लिए कोई जगह नही है। सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि राजद सभी को साथ लेकर चलेगी। कोडरमा में जाति धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीतिक ताकतों को जनता उखाड़ फेंकेगी। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राजद लगातार जनता के बीच काम कर रही है। कोडरमा में राजद का झंडा बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि देश मे मंहगाई और तानाशाही बढ़ाने वाली ताकतों के खिलाफ जनता एकजूट हो रही है। कार्यक्रम में तीनों पंचायत के सैंकड़ो ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राजद नेता अवधेश प्रसाद सिंह समेत राजद कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Top