You are here
Home > Jharkhand > हेमन्त सरकार की विफलता के खिलाफ झारखंड की जनता सड़क पर उतरेगी-नितेश चंद्रवंशी

हेमन्त सरकार की विफलता के खिलाफ झारखंड की जनता सड़क पर उतरेगी-नितेश चंद्रवंशी

हेमन्त सरकार की विफलता के खिलाफ भाजपा का मानव श्रृंखला निर्माण 21 को,कार्यक्रम को लेकर प्रभारी तय

कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार 21 अगस्त को 11:00 बजे दिन से सभी प्रखंड मुख्यालयों के कार्यालय के बाहर एक दिवसीय मानव श्रृंखला निर्माण करेगी। मानव श्रृंखला निर्माण कर भाजपा हेमन्त सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने बताया कि अब झारखंड की जनता सड़क पर उतरेगी। झारखंड की जनता के ऊपर सिर्फ कोरे वादे ही परोसे जा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ वादे करते हैं। हर क्षेत्र में हेमन्त सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि इनके फैसले जनविरोधी है। भारतीय जनता पार्टी अब चुप नहीं रहेगी,भाजपा कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरेगी और हेमंत सरकार को जनता के हित में फैसले लेने को मजबूर करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की सभी विभागों में त्रुटियां है,उसके बावजूद भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। मानव श्रृंखला कार्यक्रम सभी मंडलों में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखंडों में प्रभारी बनाया गया है। इनमें कोडरमा- 1.डॉ नीरा यादव- झुमरी तिलैया मंडल,कोडरमा नगर मंडल,कोडरमा ग्रामीण मंडल,2.डोमचांच- रमेश सिंह- डोमचांच नगर मंडल,
डोमचांच ग्रामीण मंडल3.मरकच्चो-नितेश चंद्रवंशी-मरकच्चो मंडल 4.सतगावा-अनूप जोशी-सतगांवा मंडल 5.जयनगर- वीरेंद्र सिंह- जयनगर मंडल,परसाबाद मंडल 6.चंदवारा रामचन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

Top