You are here
Home > Jharkhand > गुरुपूर्णिमा पर महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज का भाजपाइयों ने किया सम्मान, चरण छू लिया आशीर्वाद

गुरुपूर्णिमा पर महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज का भाजपाइयों ने किया सम्मान, चरण छू लिया आशीर्वाद


कोडरमा। प्रदेश नेतृत्व एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार) सह कोडरमा सांसद श्रीमति अन्नपूर्णा देवी के दिशानिर्देश पर एक कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ध्वजाधारी आश्रम के महंत सह महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज एवं उपस्थित पुरोहितों को शॉल एवं फल देकर सम्मानित किया गया। कोडरमा नगर मंडल के संयोजक मनोज कुमार झुन्नू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महामंडलेश्वर एवं पुरोहितों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य के प्रत्येक जिले एवं मंडल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत, शिक्षाविद, मंदिर के पुरोहित सहित वैसे सभी आदरणीय लोगों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर राजकुमार यादव, रिया राज, पप्पू पांडेय, सहदेव पांडेय, राजेश पांडेय, बाबुलाल पांडेय, बिनोद पांडेय, राजेश यादव, गोपाल यादव, रवि राम, जनशन यादव, जमुना यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top