You are here
Home > Jharkhand > नया मोटरयान कानून अघोषित आपातकाल का दस्तक-बेदू साव

नया मोटरयान कानून अघोषित आपातकाल का दस्तक-बेदू साव

झाविमो ने झुमरीतिलैया में निकाला आक्रोश मार्च

झुमरीतिलैया। झारखंड विकास मोर्चा ने मोटर वाहन कानून में संसोधन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाली। कला मंदिर परिसर से आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बेदू साव, अशद खान, रमेश हर्षधर, सुनील यादव, सरवर खान, सुखदेव यादव,दुर्गा राम ने किया। मार्च के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आक्रोश मार्च में मोटर वाहन कानून पर रोक लगाने की मांग तख्तियों में लिखकर प्रदर्शित किया जा रहा था। आक्रोश मार्च झंडा चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गयी। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशद खान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बेदु साव ने कहा कि नए मोटरयान कानून अघोषित आपातकाल का दस्तकके समान है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को राहत पहुंचाने की जगह परेशान करने वाला है। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि सरकार जानबूझकर लोगों को कानून के नाम पर आर्थिक दोहन कर रही है। सरकार जनता के साथ तानाशाही रवैया अपनाकर आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सभा को सुखदेव यादव, रमेश हर्षधर,अरशद खान, दुर्गा राम, रामप्रसाद साव,सरवर खान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश मे एकतरफ आर्थिक मंदी छाई है, आम लोगों के जेब से पैसे निकाल कर सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार से हर तबका त्रस्त है, जनता बदलाव का विकल्प चुनने की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय मे भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मूड जनता बना चुकी है।मौके पर मनोज भगत, राजू सिंह, मुख्तार अंसारी, उत्तम शर्मा, विजय रजक, युगल किशोर शर्मा, अरविंद सिंह, आज़ाद अंसारी, महेंद्र लोहानी, मो रफाकत, आलोक यादव, श्यामजीत यादव, उमेश यादव, मो असलम, मो हाफिजुल्लाह,राजेश यादव, छोटे खान,रंजीत यादव,रेयाज मंसूरी समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top