You are here
Home > Jharkhand > विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा मकर सक्रांति पर मिलन समारोह आयोजित,सांसद अन्नपूर्णा समेत भाजपा नेता कार्यकर्ता हुए शामिल

विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा मकर सक्रांति पर मिलन समारोह आयोजित,सांसद अन्नपूर्णा समेत भाजपा नेता कार्यकर्ता हुए शामिल

कोडरमा। मकर सक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को ध्वजाधारी आश्रम में विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा चूड़ा-दही, तिलकुट सहभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती की वंदना के साथ शुरू हुई। इस दौरान ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों से लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामना दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा की मकर सक्रांति त्याग,वैराग्य कर्म और सबके कल्याण का पर्व है। सही मायनों में मकर सक्रांति सत्य के संग क्रांति है, संत के संग क्रांति है। यह त्यौहार हमे प्रकृति के साथ सदभाव रहने और करूणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन मे नई उर्जा और नए उत्साह को संचार करने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह का मनोरंजन करते हुए स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए और अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से सबको देर शाम तक बांधे रखा। इन गीतों पर विधायक डॉ नीरा यादव,कार्यकर्ता और समर्थक झूमते नजर आए। विधायक डॉ नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच दही चूड़ा तिलकुट का वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए।कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही,सब्जी संग लजीज तिलकुट का स्वाद लिया। सांसद अन्नपूर्णा देवी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग संगीत कार्यक्रम एवं सह भोज का आनंद लिया और उपस्थित लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री हरि सिंह, अध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवँशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, जिला महामंत्री अनूप जोशी,शिवेंद्र नारायण,मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय,दिनेश सिंह, मुकेश राम,किशोर पँडित,जयशंकर प्रसाद,विजय यादव,रामदेव पासवान,सुरेंद्र यादव,कांति देवी,बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण चन्द्रा, मनोज चन्द्रवँशी,रामरतन महर्षि,राजेश सिंह राजू भैया,पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बैजनाथ दास,भाजयुमो अध्यक्ष सूर्य प्रताप मेहता,बासुदेव शर्मा,सुधीर यादव, महेंद्र वर्मा,भरत नारायण मेहता,देवनारायण मोदी ,चन्द्रशेखर जोशी,नवीन सिंह,रामबालक चौधरी,संजय शर्मा,सौरभ कुमार ,सुरेश प्रसाद,नवीन चौधरी,राजेश सिन्हा ओम चन्द्रवँशी राकेश शर्मा, विशाल सिंह विजय निषाद,देवेंद्र कुमार,पप्पू सिंह,पंकज सिंह,रिया राज,अनामिका देवी, राजू यादव, पिंटु श्रीवास्तव,विक्की विश्वकर्मा,मनीष रंजन,बिट्टू सिंह,बसंत यादव,देवराज पांडेय,राहुल सिंह,चंदन सिन्हा,बड़कू पांडेय,राजन सिंह,विकास राम,विश्वनाथ सिह,राकेश सिंह,गांगो कुमार,संजीव वर्णवाल,अर्जुन यादव सुदीप्तो घोष ,धीरज कुमार कुलदीप यादव संगीता शर्मा,पिंकी जैन,मनोज यादव,विजय सिंह,रामचंद्र यादव विजय यादव राजा यादव ,यमुना यादव,नरेंद्र सिंह,आकाश वर्मा,पिंटु भारती,विनय शांडिल्य,विजय यादव, संजीव कुमार, सुरेश यादव,सौरभ कुमार ,सोनू पांडेय, सुरेश विश्वकर्मा,नगीना पासवान कुलदीप राम महेश यादव धनंजय यादव ,रामचंद्र यादव,बबलू सिंह ,रामबचन यादव, अमरदीप गिरी,सूरज सिंह,अविनाश गोयल,प्रमुख बिनोद यादव,नरेश यादव,रोहित जयसवाल,सुरेश यादव ,दिलीप सिन्हा, वँशी यादव,रवि राम,रणजीत राम,पप्पू पांडेय,शशि पांडेय,महेंद्र ठाकुर,अजीत चन्द्रवँशी,टेकलाल मंडल,रमेश यादव,श्यामसुंदर यादव,भगवान दास मिथिलेश सिंह,विजय सिंह समेत हजारों की संख्या में भाजपा नेता ,कार्यकर्ता,समर्थक,मीडिया कर्मी ,गणमान्य,मातृशक्ति एवम समाजसेवी शामिल हुए।

Top