You are here
Home > Crime > कुवाँ में लापता महिला की मिली लाश,ससुराल के लोग फरार, पुलिस जांच में जुटी

कुवाँ में लापता महिला की मिली लाश,ससुराल के लोग फरार, पुलिस जांच में जुटी

जयनगर।। शादीशुदा महिला की लाश घर से 50 मीटर की दूरी पर एक खेत मे बने कुवाँ से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रेणु देवी,पति-उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के योगियाटिल्हा की है। बताया जाता है मृतक महिला 2 अक्टूबर की रात से लापता थी। शव मिलने के बाद से मृतक के ससुराल वाले फरार है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दे दी है। बतादें की मृतक का मायके मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह है और एक सप्ताह पूर्व ही मायके चोपनाडीह से लौटी थी। घटना के बारे में ग्रामीणों की मानें तो मृतक रेणु देवी, उपेंद्र यादव की पहली पत्नी थी। उपेंद्र यादव ने 10 साल पूर्व रेणु से शादी की थी। मृतक रेणु से कोई संतान नही थी,जिसके कारण उपेंद्र यादव ने 27 वर्षीय सरिता देवी से 3 साल पूर्व दूसरी शादी की थी। बताया ये भी जा रहा है कि पहली पत्नी रेणु देवी और दूसरी पत्नी सरिता देवी के बीच मनमुटाव और घरेलू झगड़ा हुआ करता था। पति उपेंद्र यादव बाहर(दूसरे प्रदेश) में काम करता है। घटना के बाद से ससुर सहदेव यादव,सास -सावित्री देवी,22 वर्षीय देवर धर्मेंद्र यादव और इनकी पत्नी द्रोपती देवी फिलहाल फरार है।

Top