You are here
Home > Jharkhand > मकर संक्रांति सद्भाव के साथ रहने को प्रेरित करता है- शालिनी

मकर संक्रांति सद्भाव के साथ रहने को प्रेरित करता है- शालिनी

झुमरीतिलैया। मकर सक्रांति को लेकर शुक्रवार को ध्वजाधारी आश्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के सौजन्य से चूड़ा-दही तिलकूट कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों से लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामना दी। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दही चूड़ा तिलकुट का वितरण कर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में आए सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चूड़ा-दही, सब्जी, तिलकुट और खाजा को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार हमे सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवीन पांड्या, गिरिधर सोमानी, नवीन सिन्हा, दीपक सिंह, राकेश कप्सीमे, राकेश राजपूत, बबलू पांडेय, विशाल कप्सीमे, मिलन चक्रवर्ती समेत अन्य कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से सबको देर शाम तक बांधे रखा।

समारोह में कई लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जानकी यादव, गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, वरीय नेता साजिद हुसैन लल्लू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरीय नेता बासदेव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र मोदी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, बलदेव मोदी, सुभाष शर्मा, नारायण मोदी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री हरि सिंह, अध्यक्ष अरविंद सिंह, मनोज चंद्रवंशी, दीनानाथ पांडेय, बजरंग दल के संयोजक प्रवीण चंद्रवंशी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय, व्यवसायी राजेन्द्र मोदी, महेश दारूका, प्रदीप खाटूवाला, कैलाश चौधरी, रवि कप्सीमे, मुन्ना भदानी, कांग्रेस नेता निर्मल कुमार ओझा, विजय सिंह, डीएवी प्राचार्य ओपी यादव, संगीता शर्मा, प्रमोद कुमार, माकपा नेता संजय पासवान, झुमरीतिलैया के पूर्व उपाध्यक्ष अनवारुल हक, रामरतन महर्षि, राजेश सिंह, बासुदेव शर्मा, महेंद्र वर्मा, अरशद खान, समीम अंसारी, गतेंद्र कटारिया, बलवंत सिंह लाम्बा, जयंती सेठ, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, रितेश दुग्गड़, राज किशोर प्रसाद, भुनेश्वर राम, सुरेश यादव, कुमार रमेशम, बीएनपी वर्णवाल, जयप्रकाश राम, डोमचांच से अशोक सिंह, विनोद वर्णवाल, बृजनंदन यादव, बाल गोविंद मोदी, चंदन यादव, रविंद्र यादव, शांति प्रिया, अजय वर्मा, पंकज दुबे, बेदू साव, दीनदयाल केडिया, जगदीश सलूजा, अमृता सिंह, सुरेश जैन, पवन सिंह, पुनीत यादव, महेंद्र यादव, लीलावती देवी, धीरज कुमार, संतोष यादव, मो मुजाहिद, मुन्ना सुलतानिया, सतीश कुमार दीपू, गोपाल वर्णवाल, गजेंद्र राम, सुभाष वर्णवाल, बालमुकुंद सिंह, आनन्द कुमार, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, संतोष साव, सुजीत राज, सन्नी कुमार, बिनोद शर्मा, दीपक कुमार, अरविंद चौधरी के अलावा आजसू जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता, संतोष सहाय, अजीत वर्णवाल, विकास कुमार, प्रकाश कुमार, शंभू वर्णवाल, सविता देवी सहित रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, इनर व्हील, लायन्स क्लब, श्री हनुमान मंडल, माहुरी समाज, गायत्री परिवार, ट्रक एसोसिएशन, विहिप, बजरंग दल के पदधारी समेत विभिन्न तबके के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Top