You are here
Home > Jharkhand > महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बिनोद दीवाना म्यूजिकल दुकान का किया उद्घाटन

महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बिनोद दीवाना म्यूजिकल दुकान का किया उद्घाटन

शहर के रांची पटना रोड स्थित तिलैया थाना के समीप रवि लता कांप्लेक्स में मंगलवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विनोद दीवाना म्यूजिकल दुकान सेल्स एंड सर्विस का उद्घाटन मुख्य अतिथि ध्वजाधारी धाम के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम, निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, भाजपा नेता रमेश हर्षधर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। प्रतिष्ठान के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि सामवेद के अनुकूल यह प्रतिष्ठान अपने वाद्य यंत्रों के माध्यम से समाज को जागृत करेगी। वाद्य यंत्रों से एक सकारात्मक माहौल तैयार होगा और लोगों को  शांति प्राप्त होगी। वहीं दुकान के संचालक विनोद दीवाना ने बताया कि जिले का यह एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठान जहां एक छत के नीचे लोगों को गुणवत्तापूर्ण और कम कीमत पर विभिन्न प्रकार के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शुरू से ही संगीत से मेरा जुड़ाव और लोगों के प्रति सेवा भावना रहा है जो आगे भी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में सेल्स और सर्विस दोनों की सुविधा लोगों को मिलेगी। मौके जिप सदस्य शांति प्रिया, रीना देवी, संजय पासवान, सुबोध यादव, शैलेश कुमार शोलु,प्रीति सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार अभय, अभय वर्मा, बद्रीलाल बर्णवाल,बालालखेन्द्र पासवान,रमेश पासवान,राहुल पासवान,प्रकाश अम्बेडकर, रिद्धि सिन्हा, सिद्धि सिन्हा समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। 

Top