You are here
Home > Koderma > छोटे पशुओं को पालने में लागत काफी कम और मुनाफा ज्यादा -सुर्दशन यादव

छोटे पशुओं को पालने में लागत काफी कम और मुनाफा ज्यादा -सुर्दशन यादव

कोडरमा : सामुदायिक सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत समर्पण, भारतीय जन उत्थान परिषद एवं आरएमआई की ओर के मेघातरी गांव में पशु टीकाकरण सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी श्री सुदर्शन यादव, पशु चिकित्सा कर्मी पिन्टु कुमार, सहायक मनोज सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार राणा, कॉपरेटिव बैंक के प्रखंड समन्वयक दामोदर यादव, अनिल कुमार सिंह, परियोजनाकर्मी राजेश कुमार, विधालय उत्प्रेरक राजन कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। समाजसेवी श्री सुदर्शन यादव ने कहा कि बकरी गरीबों की गाय के समान है। उन्होंने कहा कि पशुपालन मुनाफे का सौदा है। इसमें घाटे का सवाल ही नहीं है। हलांकि, छोटी-छोटी सावधानियां जरूरी है। उन्होंने कहा छोटे पशुओं को पालने में लागत काफी कम और मुनाफा ज्यादा होती है। पशु चिकित्साकर्मी पिन्टु कुमार ने पशुओं की सुरक्षा, साधनों एवं संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते समय में सिर्फ ढिबरा चुनने मात्र से आजीविका बेहतर नहीं चल सकती है। इसके लिए पशुपालन के जरिये परिवारों में आय वृद्धि जरूरी है। इस क्षेत्र में इसकी काफी संभावना भी है। परियोजना समन्वयक विनोद कु0 राणा ने परियोजना के उदेश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि माइका-माइंस क्षेत्र के परिवारों के आयवर्द्धन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकार की येजनाओं तक लोगों की पहुंच बनाने के उद्देश्य से संस्था इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन एक सस्ता एवं सुलभ व्यवसाय हैं। गंझडी एवं जरगा पंचायत जंगल क्षेत्र से घिरा है। यहां पशुचारा की भी अधिकता है। यहां गाय एवं बकरी पालन से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। पशुओं की सुरक्षा, बीमारी से बचाव आदि के लिए प्रखण्ड कार्यालय में पशु चिकित्सा केन्द्र उपलब्ध है। समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण एवं बीमा जरूरी है। कार्यक्रम में मेघातरी, मुरलीपहाड़ी, हथुआधारण, अम्बातरी गांव के लोगों ने भाग लिया एवं अपने-अपने पशुओं का टीकाकरण करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक कार्यकर्ता मनीषा देवी, अनिता देवी, बबीता देवी, बाबुलाल, विजय भुईयॉ, शुकर भुईयॉ गायत्री कुमारी, आरती कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Top