You are here
Home > Koderma > स्व बद्री बाबू व धर्मपत्नी की प्रतिमा का अनावरण

स्व बद्री बाबू व धर्मपत्नी की प्रतिमा का अनावरण

अनुशासन,समर्पण और प्रतिबद्धता के जीवंत व्यक्तित्व के धनी थे स्व बद्री बाबू-डॉ नीरा यादव


कोडरमा। पथलडीह पंचायत के प्रथम मुखिया स्व बद्री सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव एवं महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय बद्री सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय कपूरा देवी की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी स्मृति में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। स्व बद्री बाबू और उनके धर्मपत्नी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा की स्वर्गीय बद्री सिंह कोडरमा वासियों के बीच अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता को लेकर काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में संगठन के कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, वे जीवंत व्यक्ति थे। वे सदैव लोगों की समस्या के समाधान के प्रति तत्पर रहते थे।
उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करना गौरव की बात है। इस अवसर पर समाज की ओर से सह-भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह,सचिव रामलखन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह,विजय सिंह, कामदेव सिंह,लखन सिंह, पवन सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय पांडेय,सुरेंद्र यादव,अर्जुन यादव,भुनेश्वर सिंह,मिथिलेश सिंह,जय नारायण सिंह,नकुल राणा उदय सिंह,दिलीप सिंह,नरेंद्र सिंह,शिवशंकर मोदी समेत क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Top