You are here
Home > Jharkhand > जेवीएम का भाजपा में विलय प्रस्ताव का कोडरमा कार्यसमिति ने किया स्वागत

जेवीएम का भाजपा में विलय प्रस्ताव का कोडरमा कार्यसमिति ने किया स्वागत

17 फरवरी को 2000 लोग होंगे विलय कार्यक्रम के लिए रवाना

जेवीएम जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

कोडरमा। झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय का ऐलान के साथ ही झाविमो में बैठकों का दौर अंतिम चरण में पहुंच गया है। 11 फरवरी को केंद्रीय कार्यकारिणी में विलय का प्रस्ताव पारित होने के बाद कोडरमा जिला कार्यकारिणी की बैठक 13 फरवरी साहू धर्मशाला, झुमरीतिलैया में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदु साव ने किया,जबकि संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि जेवीएम का भाजपा में विलय का निर्णय स्वागत योग्य है। 14 साल के वनवास में रहने वाले झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपनी करिश्माई नेतृत्व में सबों का आदर सत्कार किया। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व का झारखण्डवासी कायल है। जेवीएम का विलय भाजपा में हो रहा। जेवीएम का एक एक कार्यकर्ता श्री मरांडी के नेतृत्व में ऊर्जा के साथ झारखंड की तरक्की के लिए कार्य करेगा। वहीं केंद्रीय सचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि 17 फरवरी को रांची में जेवीएम का भाजपा में विलय होगा। बाबूलाल मरांडी जी जहां रहेंगे,पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे। उन्होंने झारखंड में बाबूलाल मरांडी के विलय के फैसले का स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता श्री मरांडी को शीर्ष मुक़ाम पर देखना चाहते है। पार्टी नेता रमेश हर्षधर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व अभिभावक होता है,पार्टी का निर्णय ही सर्वोच्च है। कार्यकर्ताओ का अभिलाषा है कि माननीय मरांडी जी झारखंड का नेतृत्व करें। विलय को लेकर केंद्रीय नेतृत्व का प्रस्ताव का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाले विलय कार्यक्रम सह समागम में कोडरमा से 2000 पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। साथ ही जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी भी रवाना होंगे। अरशद खान,देवेंद्र मेहता, सहदेव भदानी, अर्जुन सिंह, सुरेश यादव,मनोज यदुवंशी, मुन्ना शुक्ला, मुन्ना खान, लक्ष्मण मंडल,अरविंद सिंह,प्रह्लाद सिंह, सरयू महथा, मनोज भगत, भुनेश्वर राणा, रामप्रसाद साव,अजय चौधरी, जगदीश दास, दीपक रजक, प्रकाश मेहता, संजय तिवारी, राजू सिंह, कौलेश्वर सिंह, देवनारायण साव, उत्तम शर्मा, आलोक यादव, युगल शर्मा, विजय रजक, दुर्गा राम,राजकुमार साव,प्रवीण देव चंद्र, नवलेश कुमार, विजय यादव, बाबू खान आदि मौजूद थे।

Top