You are here
Home > Jharkhand > जेवीएम ने रमेश हर्षधर पर जताया भरोशा, कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

जेवीएम ने रमेश हर्षधर पर जताया भरोशा, कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

कोडरमा।। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद झारखंड विकास मोर्चा ने कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा कर ही दी। कोडरमा के पल पल बदलते समीकरण में जेवीएम ने आखिरी पल में चौथी लिस्ट में उम्मीदवार की घोषणा की है। कोडरमा में काफी समय से रमेश हर्षधर चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। जेवीएम से रमेश हर्षधर और सुनील यादव टिकट के रेस में थे। आखिरकार बाबूलाल मरांडी ने रमेश हर्षधर पर भरोशा जताया। रमेश हर्षधर भाजपा व आरएसएस में काफी सक्रिय थे। लेकिन नगर निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट नही मिलने पर बाग़ी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े और कुछ वोटो से चुनाव हार गए थे। रमेश हर्षधर बुद्धिजीवी वर्गो के अलावे ग्रामीण इलाकों में खासा रुतवा रखते है। जानकारी के अनुसार रमेश हर्षधर टिकट लेने रांची रवाना हो गए है। जानकारी मुताबिक टिकट लेकर वुधवार को कोडरमा पहुंचेंगे। कोडरमा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही महतोआहार से रोड मार्च की शक्ल में मार्च कर जनता का आशीर्वाद लेंगे। टिकट मिलने की सूचना के बाद उन्होंने झुमरीतिलैया के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना किया। फिलहाल वो रांची के लिए निकल चुके है।

Top