You are here
Home > Jharkhand > 22वी सिनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा टीम घोषित

22वी सिनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा टीम घोषित

झुमरीतिलैया : 22वी सिनियर झारखंड राज्य स्तरीय फ्री स्टाइल महिला सह फ्री स्टाइल पुरुष एवं ग्रीको रोमन पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता 21 -22 सत्र सरायकेला खरसांवा में होगी। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरायकेला खरसावां के आदित्य पुर काम्प्लेक्स कॉलोनी गम्हरिया मे आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिला से 21 महिला – पुरूष खिलाडियों का चयन किया गया है। जिसमे महिला वर्ग के 50 किलो वजन भार मे रश्मि कुमारी, 53किलो वजन भार मे ईशा कुमारी, 55 किलो वजन भार मे पूजा कुमारी ,57 किलो वजन भार मे निभा रानी ,59 किलो वजन भार मे संजना कुमारी, 62 किलो वजन भार मे खुशी कुमारी, 65 किलो वजन भार मे निशा कुमारी, 68 किलो वजन भार मे अंजली कुमारी ,72 किलो वजन भार मे सोलम कुमारी,76 किलो वजन भार मे सिमरन प्रवीण का चयन हुआ है एवं फ्री स्टाइल पुरूष वर्ग में 57 किलो वजन भार मे विकास कुमार ,61 किलो वजन भार मे प्रभु कुमार साव ,65 किलो वजन भार मे राहुल कुमार यादव ,70 किलो वजन भार मे सुधीर कुमार ,74 किलो वजन भार मे अंशीत गुप्ता, 79 किलो वजन भार मे बालगोविंद साव 86 किलो वजन भार मे सत्यजीत रॉय , ग्रीको रोमन स्टाइल पुरुष वर्ग के 55 किलो वजन भार मे रोहित कुमार, 60 किलो वजन भार मे प्रवीण कुमार , 63 किलो वजन भार मे आर्यन कुमार ,67 किलो वजन भार मे मित्तल कुमार का चयन हुआ है एवं कोच मैनेजर मे विवेक कुमार , दीपक कुमार यादव, रामप्रवेश यादव एवं कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ टीम प्रशिक्षक के रूप में टीम के साथ जायेगे । सभी चयनित खिलाडियों को कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, अनिल कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव आकाश कुमार सेठ संयुक्तसचिव कुमार सौरव , कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी संघ के सदस्य मिथिलेश सिंह , लखन सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी गोलू यादव, अतुल आनंद , अनमोल कुमारी , प्रदीप कुमार एवं,ब्यूटी सिंह, कविता देवी ,नमिता देवी,सिकंदर अली ,भैया बलवंत ने बधाई दी है।

Top