You are here
Home > Jharkhand > डबल इंजन की सरकार सूबे में हर मोर्चे पर फेल : झाविमो

डबल इंजन की सरकार सूबे में हर मोर्चे पर फेल : झाविमो

झाविमो महासचिव ने कहा अब तो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी झारखंड की स्थिति चिंताजनक बताया

रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव खालीद खलील ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शुक्रवार को माना कि झारखंड की स्थिति चिंताजनक है। खालीद खलील ने कहा कि सरकार के संरक्षण में ही जब भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पल रहा हो तो उस प्रदेश का भगवान ही मालिक होगा। राजधानी के व्यस्त इलाकों में जब अपराधी दिनदहाड़े व्यापारियों को गोली मार रहे हैं, सरकार के मंत्री कथित रूप से खुलेआम नजराना मांग रहे हों, कोयलांचल में सीएम के दुलरुआ का आतंक अब वहां के वाशिंदों के लिए नियति बन गई है,प्रदेश कार्यालय में ही न्याय की मांग कर रहे आॅक्सफोर्ड स्कूल की वार्डेन रही मृत सुचित्रा मिश्रा के परिजनों व शुभचिंतकों के साथ मारपीट किया जाता हो, यह भाजपा का कैसा राजनीतिक संस्कार है, भाजपा को बतानी चाहिए। जिस पार्टी में गुंडों व हत्यारोपी की पूजा हो, फिर पार्टी द्वारा विद डिफरेंस का ढोंग किसलिए। उस सरकार से बेदाग होने का उपदेश बेमानी है। बीजेपी डबल क्या, इसके अलावा दो चार इंजन और लगा ले फिर भी इस पार्टी से प्रदेश का भला कभी नहीं हो सकता है। यह केवल जुमलों की सरकार है। प्रदेश को रघुवर सरकार ने 20 साल और पीछे धकेल दिया है। झारखंड को केवल अब बाबूलाल मरांडी ही पटरी पर ला सकते हैं। 2019 में झारखंड की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Top