You are here
Home > Jharkhand > जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने किया सतगावां में कोष संग्रह

जनादेश समागम को लेकर झाविमो ने किया सतगावां में कोष संग्रह

Jvm news

सतगावां। झारखंड विकास मोर्चा का रांची में आयोजित जनादेश समागम को लेकर तैयारी जोर शोर से चलाया जा रहा। जनादेश समावेश को लेकर शुक्रवार को बासोडीह बाजार में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव के नेतृत्व में कूपन देकर धन संग्रह किया गया। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील यादव ने कहा कि झारखंड सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता खासा नाराज़ है। आम जनता रघुवर सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए गोलबंद हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। कोष संग्रह के दौरान झाविमो नेताओ ने 25 सितंबर को जनादेश समागम में भारी संख्या में रांची चलने की अपील किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज भगत,जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, सरजू चौधरी, अनूप हलवाई,अर्जुन राम, शंकर सिंह, मुन्ना कुमार यादव, सुरेंद्र पांडे, विजय भदानी,शिवचरण प्रसाद यादव,लालू प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

Top