You are here
Home > Jharkhand > झारखंड स्थापना के बाद पहलीबार हुआ झासा का चुनाव, सचिव पद पर चुने गए डॉ विमलेश,मिले 867 में 772 मत

झारखंड स्थापना के बाद पहलीबार हुआ झासा का चुनाव, सचिव पद पर चुने गए डॉ विमलेश,मिले 867 में 772 मत

कोडरमा।। झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के प्रदेश सचिव के लिए 1 अक्टूबर को झारखण्ड के सभी जिलों में झासा से जुड़े चिकित्सको ने मतदान किया। झारखण्ड स्थापना के बाद पहली बार झारखण्ड राज्य स्वास्थ्य संघ का किसी भी पद के लिए चुनाव कराया गया। कोडरमा जिला शाखा में भी प्रदेश सचिव पद के लिए मतदान किया गया। सचिव पद पर डॉ विमलेश सिंह और डॉ अमरेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला था।

राज्य के विभिन्न जिलों के 867 झासा सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। कोडरमा में हुए मतदान में 28 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इन 28 मतो में डॉ विमलेश सिंह को 18 और डॉ अमरेंद्र प्रसाद को 10 मत प्राप्त हुए। देर शाम मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमे सचिव पद पर डॉ विमलेश सिंह को विजयी घोषित किया गया। 867 मत के विरुद्ध डॉ विमलेश सिंह को 762 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार डॉ अमरेंद्र प्रसाद को 105 मत प्राप्त हुआ।

कोडरमा जिले से डॉ शरद कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध राज्य उपाध्यक्ष पर चुने गए है। जबकि डॉ रमन कुमार को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था। चुनाव की पूरी प्रक्रिया सिविल सर्जन डॉ पार्वती कुमारी नाग,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार एवं निवर्तमान राज्य उपाध्यक्ष डॉ शरद कुमार,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय भूषण प्रसाद के देख रेख में संपन्न हुआ।

डॉ शरद कुमार ने कोडरमा झासा के सभी सदस्यों का मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ बिमलेश सिंह को उनकी जीत पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

Top