You are here
Home > Jharkhand > महिला शक्ति को आगे बढ़ाए बिना झारखंड आगे नही बढ़ सकता-रघुवर

महिला शक्ति को आगे बढ़ाए बिना झारखंड आगे नही बढ़ सकता-रघुवर

मुख्यमंत्री का स्वागत,आर्शिवाद देने से पहले ब्लॉक मैदान से वापस लौटीं महिलाएं

कोडरमा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आर्शिवाद यात्रा के दौरान रविवार को कोडरमा पहुंचे। कोडरमा जिला में सड़क मार्ग से भव्य रथ के जरिय बरियारडीह पहुंचे ,जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओर् के साथ शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव,सांसद अन्नपूर्णा देवी,बरकट्ठा विधायक जानकी यादव और जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता नें किया। बरियारडीह से काफिला कोडरमा ब्लॉक मैदान के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओ नें स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का काफिला कोडरमा नगर पंचायत से होते हुए चाराडीह पहुंचा। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर थोड़ी देर के लिए रुका। मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप चौक से बाजार होते हुए ब्लॉक मैदान पहुंचा। जहां मंच पर भाजपा की ओर से 51 किलों के माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सभा स्थल में बारिश नें किचड़ से सना मैदान


जोहार जन आर्शिवाद योजना को लेकर ब्लॉक मैदान में सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण पूरा मैदान किचड़ो से सना रहा। जिसके कारण दर्शक दीर्घा में बैठने वाली जगहों पर कुर्सियां काफी देर तक खाली रही। हांलांकि दर्शक दीर्घा में घंटो से बैठे महिलाएं मुख्यमंत्री के आगमन में बिलंब होने के कारण कई महिलाएं मुख्यमंत्री को आर्शिवाद दिए बिना ही वापस लौट गये।

ब्लॉक मैदान सभा में केवल सीएम नें संबोधित किया


झुमरीतिलैया के बलॅक मैदान में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री आगमन के बाद किसी भी नेता ने संबोधित नही किया। यहां तक की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव,सांसद अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी संबोधित नही कर पाई। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले शिक्षा मंत्री नें सीएम रघुवर के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही दर्शको से तालियां के गड़गड़ाहट के साथ स्वागत करने की अपील किया।

महिला सशक्तिकरण पर जोर


सीएम रघुवर दास नें संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया। उन्होनें कहा की बेटा भी आगे बढ़े और बेटी भी आगे बढ़े। बेटा कभी कभी धोखा दे देता है,लेकिन बेटी कभी धोखा नही देता। उन्होनें कहा की कोडरमा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आपने डॉ नीरा यादव को चुना था। उन्हानें कहा की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2,17 हजार सखी मंडल का गठन कर आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए किया गया। वहीं उन्होनें कहा की लोकसभा चुनाव में साढ़े चार लाख से ज्यादा मतो से भाजपा को जिताया और महिला सांसद चुना। उन्होनें कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को डेढ़ लाख के लगभग मतदान भाजपा के पक्ष में करनें के लिए जनता के प्रति आभार जताया।

सीएम नें माना भ्रूण हत्या सबसे ज्यादा कोडरमा में,पैंसोवालों को बेटा की चाहत सबसे ज्यादा


मुख्यमंत्री नें माना की कोडरमा में सबसे ज्यादा भ्रूण हत्या होता है। उन्होनें कहा की पैसे वाले अल्टासाउन्ड कराकर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने का प्रयास करते है। उन्होनें कहा की बेटा और बेटी में कोई फर्क नही है। उन्होनें डॉक्टरों से अपील किया पैसों के लालच में श्रृष्टी की जननी को जन्म लेने वालों को मत रोकें। उन्होनें कहा की पेट में पलने वाले बच्चे का लिंग जानने में भईया-दीदी दोनों दोषी है। उन्होनें कहा की पैसेवाले लोग जिन्हे बेटा का ज्यादा चाहत है,अल्टासाउन्ड कराकर पेट में पलने वाले बचचे का लिंग चेक करा रहें है,वे पाप कर रहें है। उन्होनें कहा की अशिक्षा के कारण बाल विवाह हो रहा है। इसे रोंकने के लिए सरकार सुकन्या योजना चला रही है। उन्होनें कहा की लिंगानूपात पर कहा की बेटी नही होगी तो बहू कहां से लाओगें।


विपक्षी दलों पर हमला बोले सीएम रघुवर


सीएम ने ंकहा की झारखंड में एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। क्योकि बाकी दल प्राईवेठ कंपनी बन गयी है। कांग्रेस सोनिया गांधी प्राईवेट कंपनी,लालू एंड कंपनी,सोरेन एंड कंपनी। इन दलों में कोई पीएम और सीएम इसी कंपनी से बनेगा। लोकतंत्र में जूता सीने वाला भी पीएम बन सकता है। राजद से कोई दूसरा मुख्यमंत्री नही बन सकता,केवल बेटा-बेटी बन सकता है। उन्होनें कहा की परिवारवाद और बंशवाद से झारखंड को मुक्ति दिलाना है। उन्होनें कहा की सोरेन परिवार झारखंड को अपना जागीर समझाता है। उन्होनें कहा की दुमका में शिबू सोरेन को वहां के जनता नें नकार दिया। आने वाले चुनाव में बेटा और बहू को भी नकार देगी। सीएम नें सरकार के योजनाओं की उपलब्धी दिलाते हुए डबल इंजन सरकार को बनानें के लिए आर्शिवाद मांगा। सभा के बाद वे सड़क मार्ग से बरही के लिए रवाना हो गये।

Top