You are here
Home > Jharkhand > लॉक डाउन में नही मिला मानदेय,अब विद्यालय रसोइया संयोजिका 25 को करेंगी प्रदर्शन

लॉक डाउन में नही मिला मानदेय,अब विद्यालय रसोइया संयोजिका 25 को करेंगी प्रदर्शन

झारखंड राज्य रसोइया संयोजिका यूनियन(सीटू) की बैठक संपन्न

कोडरमा – झारखण्ड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन (सीटू) की बैठक कन्या मध्य विद्यालय कोडरमा मे बबीता देवी की अध्यक्षता में समन्न हुईं। जबकि संचालन संध्या पाण्डेय व रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया का लॉक डाउन के दौरान नौ माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए बकाया मानदेय की भुगतान व संयोजिका के लिए भी मानदेय शुरू करने की मांग पर 25 फरवरी को उपायुक्त के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि स्कूलों मे हजारों बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया जो गरीब घर की महिलाएं है, जिनका जीविका का एकमात्र साधन इसी मानदेय पर चलता है। कोरोना काल मे नौ माह का मानदेय नहीं मिलने से इनके सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। कई सरकारी संस्थान बन्द रहने के बावजूद शिक्षक सहित सभी को वेतन दिया गया और इन गरीब महिलाओं का वेतन रोकना मानवता के ख़िलाफ़ है। मजदूर संगठन सीटू इसके लिए संघर्ष तेज करेगा। यूनियन के नेता महेन्द्र तुरी ने कहा कि स्कूल की संयोजिका को भी सम्मान दिया जाना चाहिए और इनका मानदेय शुरू किया जाना चाहिए। सबको एक होकर अपने अधिकार के लिए आंदोलन तेज करना होगा। बैठक मे बबीता देवी, रेखा देवी, संध्या पाण्डेय, गुड़िया देवी, गीता देवी, लखनी देवी, मूर्ति देवी, छाया देवी, कुन्ती देवी, नेहा देवी, लुकेश्वरी मसोमत, गौरवा देवी, बसंती देवी, सुंदरी देवी, पार्वती देवी, चम्पा देवी, सुनीता पाण्डेय, विमला देवी, यशोदा देवी, सुंदरी देवी, मृदुला देवी, यशोदा देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।

Top